हरदोई,05 मई 2025 (यूटीएन)। जिले के कोथावां गांव निवासी गर्भवती महिला की रविवार को राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। महिला के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोथावां निवासी शिवांगी देवी (24) पत्नी विकास कुमार सात माह की गर्भवती थी। महिला का पति अधिकांशतः बाहर रहता था, जबकि विवाहिता ससुराल में अन्य परिवार के सदस्यों के साथ रहती थी। बीते सोमवार को विवाहिता की तबियत खराब हुई।
जिस पर उसे जिले एवं राजधानी के अलग अलग अस्पतालो में भर्ती कराया गया। रविवार को राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना मृतका के पिता नन्हक्के ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
महिला के पति ने बताया कि वह इस समय अपनी पत्नी के साथ था। जिसकी मृत्यु की सूचना मैंने अपने ससुरालीजनों को समय रहते दी है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि विवाहिता के मायके के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) |