बडौत,04 मई 2025 (यूटीएन)। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में 29 वीं रसोई का शुभारंभ मां अन्नपूर्णा को भोग समर्पित कर किया गया। रसोई का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एएसपी एनपी सिंह ने उम्मीद जताई कि, ऐसी रसोई हमेशा चलती रहनी चाहिए ताकि जरूरतमंद की मदद होती रहे । कहा कि, सारथी की रसोई में जरूरतमंद लोग भोजन करते हैं ,बड़ा ही पुण्य का कार्य है। ऐसे धर्म के कार्य मे सबको मिलकर काम करना चाहिए । इस रसोई का प्रसाद आम जनों सहित ,गरीबों, मजदूर, रिक्शा चालक, राहगीरों एवं अन्य वर्ग के सभी लोगों को ₹ 5 में भरपेट भोजन कराया जाता है।
इसबार डॉ आशुतोष शर्मा व मोनिका द्वारा इस रसोई में विशेष सहयोग किया गया। उन्होंने बताया किसी भूखे को भरपेट भोजन कराना ही वास्तव में पुण्य का कार्य है। जिस प्रकार से ₹5 में भोजन प्राप्त करने की लोगों की कतारें इस बात को प्रमाणित भी करती हैंं। कहा कि, सारथी की रसोई में लगभग 1000 लोग भोजन करते हैं।
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन वंदना गुप्ता ने बताया कि, सबके साथ ओर सहयोग से ये रसोई निरन्तर चलती है।वास्तव में इन कार्यो से मन को सुकून मिलता है। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की कार्यकारणी की महिला अध्यक्षा ममता अरोरा ,संजना जैन , कांता, चंचल शर्मा शिखा तोमर संगीता जैन, दीपाली जैन,आशा ग्रोवर ,विकास गुप्ता ,सचिव अनिल अरोरा,भूपेंद्र सिंह, सचिन खोखर,विवेक चौधरी , सुनील मेवला,गौरव जैन,सावन तोमर विशाल वर्मा,सुनील सैनी,अँकुज खोखर,प्रिंस गुप्ता आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |