खेकड़ा, 02 मई 2025 (यूटीएन)। श्रमिक के निर्माण और किरदार को सम्मान देने की खातिर आदर्श पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस मनाया गया तथा श्रमिकों की विभिन्न वेषभूषा में आए मासूमों को तिरंगा देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बताया गया कि, मजदूर दिवस की शुरुआत1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में हुई थी। जब काम के घंटों को सीमित करने की मांग को लेकर श्रमिकों ने हड़ताल की थी।
तब से यह दिन दुनिया भर में श्रमिकों के अधिकारों के प्रतीक के रूप में मनाया जाता हैं। यह दिन हमे याद दिलाता है कि देश की तरक्की में श्रमिकों की भूमिका अमूल्य है और उनके योगदान व मजदूरों को सम्मान मिलना चाहिए।
आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चे आज माली, फूलवाला, फूलवाली, सब्जीवाला , सब्जीवाली, दूधवाला, पेंटर, बढ़ई, मिस्त्री, आदि की वेषभूषा में स्कूल आए। बच्चों ने सभी मजदूर वर्ग को भारतीय तिरंगा और फूल देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने बताया कि, मजदूर हमारे समाज का आधार हैं और उसके बिना कोई भी समाज और संस्था आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होनें बच्चों को श्रम के महत्व और सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |