खेकड़ा, 02 मई 2025 (यूटीएन)। नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के तत्वाधान में सांकरौद में आयोजित मजदूर दिवस कार्यक्रम में बालश्रम निषेध का आह्वान किया गया। बालश्रम को रोकने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य अखिल रामप्रसाद ने किया। वक्ताओं ने मजदूरों विशेषकर महिला मजदूरों के दयनीय हालात पर चर्चा की। बालश्रम निषेध का आह्वान किया।
श्रमिकों के अधिकारों और समाज में उनके योगदान पर विचार रखे। संस्था के महासचिव देवेन्द्र धामा ने श्रमिकों के सम्मान के लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया। श्रमिकों के समर्थन में नारे भी लगाए। वक्ताओं में एड प्रवीण नाहरा, ममता त्यागी, परवीन नूर, इकरा, चिंकी, रुचिका, राजबीरी आदि शामिल रहे।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |