कछौना/हरदोई, 11 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। बे-मौसम बारिश होने से किसानों की फसल गेहूं व सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वही फसल बीमा की राशि फसल काटने के बाद किसानों को फसल नुकसान मुआवजा के नाम पर केवल गुमराह किया जाता है।
वृहस्पतिवार की सुबह से मौसम खराब होने के कारण मौसम विज्ञान के अनुसार लगातार दो दिन बारिश की संभावना से किसानों की तैयार गेहूं, सब्जी व ऊरद की फसल काफी प्रभावित होगी। बारिश व तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। जिसका फसल उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा।
जिसमें किसानों के सामने परिवार का भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के फसल नुकसान की भरपाई हेतु फसल बीमा के तहत मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए किसानों को टोल फ्री नंबर 1800 20051 42 पर 24 घंटे के अंदर सूचना दर्ज कराना होता है।
परंतु यह टोल फ्री नंबर लगना संभव नहीं है। सबसे ज्यादा नेटवर्क की समस्या रहती है। फसल बीमा के नाम केवल किसानों के साथ छलावा किया जाता है। जबकि बीमा कंपनी फसल बीमा के नाम पर लाखों रुपए की धनराशि डकार जाती है। किसान केवल ठगा जाता है।
हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) |