बागपत,11 मार्च 2025 (यूटीएन)। नगर के वात्सायन पैलेस में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 501 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जनपद में समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली बहनों, ग्राम प्रधानों, शिक्षिकाओं तथा प्रशासनिक अधिकारी बनी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मेंदोनों संस्थाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं रामदत्त शर्मा ने बताया कि, हमारी संस्था पिछले 10 वर्षों से भारतवर्ष के हर जिले में इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा देश के भविष्य को सम्मानित करती है। बताया कि, आर्थिक रूप से गरीब परिवार की बेटियों की शादी, आर्थिक रूप से गरीब परिवार की बेटियों को बीए बीएससी बीकॉम बीबीए निशुल्क कराना, पर्यावरण के क्षेत्र में पेड़ पौधे लगाना, लोगों के स्वास्थ्य के लिए मेडिकल कैंप लगाकर उनकी निशुल्क जांच कराना आदि अनेकों कार्य संस्था करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित नैना शर्मा समाज कल्याण विभाग बागपत रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चांदनी जैन ने कहा ,उभरती हुई प्रतिभाओं का सम्मान करना अपने आप में गौरवान्वित महसूस करता है। आरती शर्मा ने कहा, शिक्षा से अच्छा कोई कार्य नहीं है ,शिक्षा ऐसी चीज है उसे ना कोई बटवा सकता है। बड़ौत जैन स्थानक कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका एवं समाज सेविका अंजलि सिंह को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य रूप रेनू शर्मा जिला अध्यक्ष आरती शर्मा ,अंजलि सिंह, प्रतिभा धामा, प्रियंका जैन, कोमल, श्वेता निर्वाण कुसुम चौहान, साधना तिवारी, मिनाक्षी शर्मा, सोनिया तिरखा, मधुधामा, गीता शर्मा, विमला शर्मा, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, विकास शर्मा, सतेंद्र शर्मा, आदित्य भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति की जिलाध्यक्षा चांदनी जैन तथा राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की जिलाध्यक्षा आरती शर्मा ने किया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |