Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

1782828337_2.png


मथुरा,30 जून 2026 (यूटीएन)। दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर आझई रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से गिरकर मेरठ निवासी युवक की मौत होने से परिवार में मातम छा गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मथुरा पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शाहजहां कॉलोनी निवासी जफर पुत्र जुल्फिकार रविवार रात नई दिल्ली से नागपुर जाने के लिए यात्री ट्रेन में सवार हुआ था। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान ट्रेन जब थाना जैंत क्षेत्र में आझई रेलवे फाटक के समीप पहुंची, तभी किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।

रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब युवक का मोबाइल फोन और अन्य सामान ट्रेन की सीट पर ही पड़ा मिला। सहयात्रियों ने मोबाइल पर लगातार आ रही कॉल को रिसीव किया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजन तत्काल मथुरा के लिए रवाना हुए। 

मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान जफर के रूप में की। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला चलती ट्रेन से गिरने का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार जफर नागपुर किसी निजी कार्य से जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने परिवार का जिम्मेदार सदस्य बताया जा रहा है। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर चलती ट्रेन में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है। यात्रियों को ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने या लापरवाही बरतने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

मथुरा- ब्यूरो चीफ, (समीर सेन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ