Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

रास्ता रोककर युवकों पर हमला, गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से पीटा

1783088437_1.jpg
पीड़ित पक्ष का कहना है कि, जब विरोध किया गया ,तो आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और घूंसों से हमला बोल दिया, मारपीट में युवक घायल हो गया। 

खेकड़ा,03 जुलाई 2026 (यूटीएन)। रटौल कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों द्वारा रास्ता रोककर दो भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व घूंसों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t

रटौल निवासी काशिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, शुक्रवार सुबह उसका भाई अपने साथी के साथ निजी कार्य से प्लॉट की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और पुरानी बातों को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि, जब विरोध किया गया ,तो आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और घूंसों से हमला बोल दिया। मारपीट में युवक घायल हो गया। 

घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी गई, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि, हमलावर जाते समय गंभीर परिणाम भुगतने और दोबारा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है और पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग उठाई है।

https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ