Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

फाइनेंस रिकवरी एजेंट बनकर शातिरों ने उड़ाए 10 हजार रुपये

1783088878_2.jpg
घटना के बाद तासीम ने तुरंत बड़ागांव नहर पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी, सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। 

खेकड़ा,03 जुलाई 2026 (यूटीएन)। क्षेत्र में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को खेकड़ा क्षेत्र में शातिर बदमाशों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट बताकर एक युवक से 10 हजार रुपये ठग लिए। रकम लेने के बाद जब पीड़ित ने रसीद मांगी, तो आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई है।

https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरोदा गांव निवासी तासीम शुक्रवार को बड़ागांव नहर मार्ग से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान महरमपुर गांव के पास एक कार में सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट बताते हुए कहा कि, उसकी कुछ किस्त बकाया हैं और तत्काल भुगतान करना होगा।

इस तरह बातों में फंसाकर आरोपियों ने तासीम से 10 हजार ₹ ले लिए लेकिन, जैसे ही तासीम ने भुगतान की रसीद मांगी, शातिर तुरंत कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। घटना के बाद तासीम ने तुरंत बड़ागांव नहर पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। 

बड़ागांव चौकी प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि, पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों को अंजान लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि शातिर ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।

https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ