Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

पीएम मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज

1780582441_1.jpg
मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने और 'ग्लोबल साउथ' के हितों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नई दिल्ली, 04 जून 2026 (यूटीएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दृष्टि से ये मुलाकात अहम है। ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, दवा उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर दोनों देश प्रतिबद्ध हैं।
 
*द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा*
विदेश मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में बताया कि आज पीएम मोदी ने वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और ऊर्जा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य सेवा, ऑटोमोबाइल आदि क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों की तलाश की। मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने और 'ग्लोबल साउथ' के हितों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
 
*भारत-वेनेजुएला साझेदारी*
इससे पहले दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रोड्रिगेज से मुलाकात की और भारत-वेनेजुएला साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को सराहा। विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड्रिगेज की बैठक द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करेगी। बैठक के बाद जयशंकर ने एक्स पर लिखा, 'आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात कर खुशी हुई। भारत-वेनेजुएला संबंधों के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हम गहरा सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक हमारे सहयोग को और मजबूत करेगी।' रोड्रिगेज बुधवार को भारत और वेनेजुएला के बीच संबंधों को और गहरा करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर कहा, 'यह यात्रा भारत-वेनेजुएला संबंधों को और गहरा करेगी तथा द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।
 
विदेश मंत्रालय के अनुसार, रोड्रिगेज के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसके सदस्य ऊर्जा, दवा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को समझना तथा सहयोग के नए अवसर तलाशना है। मंत्रालय ने कहा कि ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में भारत, वेनेजुएला का एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय निवेश किया है और वे अपनी उपस्थिति को और बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रही हैं।
भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक दक्षिण के प्रति साझा प्रतिबद्धता के आधार पर सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ