Breaking News
हाईवे पर धू-धू कर जला तारकोल से भरा ट्रक, आधे घंटे थमा रहा दिल्ली-मथुरा मार्ग   | वैश्विक अनिश्चितता आत्मनिर्भरता के महत्व को उजागर करती है: सचिव, डीओसीपी   | किसानों के हित में बड़ा फैसला: जिला पंचायत अध्यक्ष ने खुलवाया सोंख ड्रेन का बांध, कई गांवों को मिली बड़ी राहत   | पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर    | गन्ना किसानों के हक में सांसद राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलकर रखीं चार मांगें   | डीएम बागपत अस्मिता लाल देश के 100 उत्कृष्ट जिलाधिकारियों में शामिल, गणमान्य नागरिकों ने जताया हर्ष, दी बधाई व किया सम्मानित   | विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, 10 बड़े अपराधियों के पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी   | भारत-अफ्रीका फोरम समिट टली, नई तारीखों का बाद में होगा ऐलान   | पशुओं के लिए चारा लेने हेतु रेलवे लाइन पार करते समय युवती आई ट्रेन की चपेट में, मौके पर ही मौत   | देश के टॉप यूथ आइकॉन में शामिल बागपत के अमन कुमार ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से किया संवाद, सौंपे 40 सुझाव   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

नीट 2026: दोबारा परीक्षा होने पर नहीं देनी होगी फीस

1778585564_1.jpg
नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, छात्रों और अभिभावकों से अपील है कि केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

नई दिल्ली, 12 मई 2026  (यूटीएन)। भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को रद्द कर दिया गया है। एनटीए अब इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करेगा और छात्रों से किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही पंजीकृत उम्मीदवारों की जानकारी और परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही मान्य रहेंगे। इस पूरे मामले में सरकार ने जांच के आदेश भी दिए हैं, जबकि छात्रों को आधिकारिक सूचना का पालन करने की सलाह दी गई है।
 
*एनटीए ने क्या कहा?
मई 2026 सत्र के सभी पंजीकृत उम्मीदवारों की जानकारी, पात्रता और परीक्षा केंद्र दोबारा परीक्षा में मान्य रहेंगे। नए पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी और छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले से जमा की गई परीक्षा फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी। 
पुनः परीक्षा का आयोजन एनटीए अपने आंतरिक संसाधनों के माध्यम से करेगा। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। छात्रों और अभिभावकों से अपील है कि केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
 
मामला कैसे सामने आया?
जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यानी 2 मई की रात कुछ छात्रों तक एक गेस पेपर पहुंचा। यह गेस पेपर व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए साझा किया गया था और बाद में इसकी फोटोकॉपी भी कई जगहों पर बांटी गई।
राजस्थान एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने खुद इस बात की पुष्टि की कि “गेस पेपर आया था। यह व्हाट्सएप पर आया और फोटोकॉपी की दुकान पर मिला। इसकी जांच चल रही है।
 
*पहले 5-5 लाख तो परीक्षा से एक दिन पहले 30 हजार में बिका गेस पेपर*
जांच एजेंसियों के अनुसार, शुरुआत में यह गेस पेपर कथित तौर पर 2 से 5 लाख रुपये में कुछ छात्रों तक पहुंचाया गया था। बाद में यही सामग्री 30 हजार रुपये तक में बेचे जाने की बात सामने आई। हालांकि, एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह रकम किस स्तर पर और किन लोगों के बीच ली गई।
 
*केरल से आया था सैंपल पेपर: रिपोर्ट्स*
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राजस्थान एसओजी की जांच में खुलासा हुआ है कि केरल से एक सैंपल पेपर सीकर आया था, जिसमें करीब 150 प्रश्न वही थे जो परीक्षा में पूछे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मई को राकेश मंडारिया नाम के काउंसलर के पास केरल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक चुरू के लड़के ने गेस पेपर भेजा। लड़के ने बताया कि दक्षिण भारत में ये गेस पेपर बिक रहे हैं। इस प्रकार यह पेपर कोचिंग संस्थानों, फॉटो कॉपी की दुकानों तक और छात्रों तक पहुंचा। हालांकि, मामले की जांच जारी है और एनटीए के आधिकारिक बयान के बाद ही स्थिति साफ होगी।
 
*जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के सवाल सबसे ज्यादा मैच*
जांच में सामने आया कि वायरल गेस पेपर में शामिल बड़ी संख्या में सवाल असली प्रश्नपत्र से मेल खाते थे। खासकर बायोलॉजी और केमिस्ट्री विषयों में समानता अधिक पाई गई। सूत्रों के मुताबिक, 400 से अधिक प्रश्नों के एक सेट में से करीब 125 प्रश्न वास्तविक परीक्षा में आए सवालों जैसे थे। यही वजह है कि मामला सामान्य “गेस पेपर” से आगे बढ़कर संभावित पेपर लीक और संगठित रैकेट की दिशा में जांच का विषय बन गया।
 
*परीक्षा के दिन ही छात्रों ने दर्ज कराई शिकायत*
बताया जा रहा है कि परीक्षा वाले दिन ही कुछ छात्रों ने सीकर के उद्योग नगर थाने में शिकायत दी थी। छात्रों का आरोप था कि कुछ लोगों के पास पहले से ऐसा गेस पेपर मौजूद था, जिसमें परीक्षा में पूछे गए कई सवाल पहले से थे। हालांकि उस समय स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद 7 मई की शाम को एनटीए को भी परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतें और इनपुट मिले। एजेंसी ने 8 मई की सुबह ही ये जानकारियां केंद्रीय जांच एजेंसियों को भेज दीं।
 
 *एनटीए ने कहा- परीक्षा पूरी सुरक्षा के बीच हुई*
नीट यूजी 2026 विवाद बढ़ने के बाद एनटीए ने आधिकारिक बयान जारी किया। एजेंसी ने कहा कि 3 मई को परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजित हुई थी। एनटीए ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए यह नोटिस जारी किया एनटीए के मुताबिक, प्रश्नपत्र जीपीएस ट्रैकिंग वाले वाहनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए थे। प्रश्नपत्रों पर यूनिक वॉटरमार्क लगाए गए थे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों से की गई और उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराया गया। केंद्रों पर 5जी जैमर भी सक्रिय थे। हालांकि, एजेंसी ने यह भी स्वीकार किया कि 7 मई को उसे अनियमितताओं से जुड़े इनपुट मिले थे, जिन्हें जांच के लिए संबंधित एजेंसियों को भेजा गया।
 
*सीकर के हॉस्टलों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच*
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी की टीमें सीकर पहुंचीं। यहां कई हॉस्टलों में छात्रों और युवकों से पूछताछ की गई। जांच अधिकारियों ने मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले हैं।
एसओजी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गेस पेपर आखिर कहां से आया, इसे किसने तैयार किया और इतनी बड़ी संख्या में सवाल वास्तविक परीक्षा से कैसे मेल खा गए।
 
*नीट मामले में अब तक क्या-क्या हुआ*
3 मई 2026 को देशभर में नीट यूजी परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा से पहले एक “गेस पेपर” व्हाट्सएप और फोटोकॉपी दुकानों के जरिए छात्रों तक पहुंचा। जांच में सामने आया कि गेस पेपर के 100 से ज्यादा सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे। सबसे पहले सीकर में छात्रों ने उद्योग नगर थाने में शिकायत दी। राजस्थान एसओजी ने एडीजी विशाल बंसल के नेतृत्व में जांच शुरू की। 7 मई की शाम एनटीए को गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं। 8 मई को एनटीए ने मामला केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया। शुरुआती जांच में गेस पेपर सार्वजनिक रूप से प्रसारित होने की बात सामने आई। झुंझुनूं से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। देहरादून से एक और आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। अब तक कुल 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एनटीए ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर पेपर लीक की पुष्टि नहीं की है। झुंझुनूं से 13 आरोपी गिरफ्तार, देहरादून से एक और पकड़ा गया जांच के दौरान राजस्थान एसओजी को सूचना मिली कि मामले में वांछित एक आरोपी देहरादून में छिपा हुआ है।
 
इसके बाद राजस्थान पुलिस ने देहरादून पुलिस से संपर्क किया और आरोपी की जानकारी साझा की। इनपुट मिलने के बाद देहरादून पुलिस ने डालनवाला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक, युवक से पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को देहरादून पहुंची राजस्थान एसओजी टीम ने आरोपी राजेश को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और उसे राजस्थान ले गई। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 14 पहुंच गई। इससे पहले जांच एजेंसियां झुंझुनूं से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थीं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोग गेस पेपर के प्रसार और छात्रों तक पहुंचाने के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।
 
*जांच जारी, एसओजी और एटीएस सक्रिय*
फिलहाल राजस्थान एटीएस और एसओजी संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही हैं। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह केवल गेस पेपर का मामला था या फिर किसी बड़े संगठित पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा। एनटीए ने भी कहा है कि जांच पूरी होने से पहले वह किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेगी। एजेंसी के अनुसार, जांच एजेंसियां जो भी तथ्य सामने लाएंगी, उन्हें तय प्रक्रिया के तहत पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक किया जाएगा।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ