Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन

1775483013_2.png
वृंदावन में संत मलूक दास महाराज की 452वीं जयंती के अवसर पर वंशीवट स्थित मलूकपीठ एवं पानी घाट स्थित श्रीपहाड़ी बाबा भक्तमाली गोशाला में सात अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

वृंदावन,06 अप्रैल 2026 (यूटीएन)।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां एक ओर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तो वहीं विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज की अध्यक्षता में पानी घाट स्थित श्रीपहाड़ी बाबा भक्तमाली गोशाला में आयोजित श्रीमद्जगदगुरु द्वाराचार्य श्रीमलूकदास महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत का आना तय है। सात अप्रैल को उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित कार्यक्रम माना जा रहा है।  

वृंदावन में संत मलूक दास महाराज की 452वीं जयंती के अवसर पर वंशीवट स्थित मलूकपीठ एवं पानी घाट स्थित श्रीपहाड़ी बाबा भक्तमाली गोशाला में सात अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीएम के आने की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। रविवार को डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने वृंदावन पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया। आश्रम में तैयारियों को देखा और सुरक्षा के लिहाज से अधीनस्थों को निर्देश दिए।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ