Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मथुरा में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़ा एक्शन

1779978852_1.jpg
उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत वाद दर्ज कर ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए थे, बताया गया कि—28 नवंबर 2025 को भी प्राधिकरण ने पुलिस बल के साथ इस अवैध कॉलोनी में नाली, सड़क और बाउंड्री वाल को ध्वस्त किया था।

मथुरा,28 मई 2026 (यूटीएन)। महावन तहसील क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति विकसित की जा रही एक विशाल अवैध कॉलोनी पर आज फिर बुलडोजर चलाया गया। पूरा मामला काशीराम रोड टाउनशिप लक्ष्मी नगर क्षेत्र का है, जहां विजय चौधरी नामक व्यक्ति के द्वारा “गंगा फार्म गंगा सिटी (गंगा वैली)” नाम से करीब 30 हजार वर्ग मीटर भूमि पर अनाधिकृत कॉलोनी विकसित किए जाने का आरोप है। आरोप है कि—बिना मानचित्र स्वीकृति सड़क…नाली…ऑफिस…और भूखंडों का विकास किया जा रहा था। मामले में Mathura Development Authority ने पहले ही उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत वाद दर्ज कर ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए थे। बताया गया कि—28 नवंबर 2025 को भी प्राधिकरण ने पुलिस बल के साथ इस अवैध कॉलोनी में नाली, सड़क और बाउंड्री वाल को ध्वस्त किया था।

लेकिन आरोप है कि—पहली कार्रवाई के बावजूद विकासकर्ता ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया। यानी बुलडोजर की कार्रवाई के बाद भी नियमों को खुलेआम चुनौती दी जा रही थी। इसी सूचना पर 26 मई 2026 को प्राधिकरण की टीम फिर मौके पर पहुंची और दोबारा बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भूखंडों की प्लिंथ…बाउंड्रीवाल…गेट…सड़क और नाली को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशन में सचिव महोदय के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रवर्तन दल और अभियंताओं की टीम मौजूद रही। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है—जब पहले ही ध्वस्तीकरण हो चुका था, तो दोबारा निर्माण आखिर कैसे शुरू हो गया? क्या कहीं ना कहीं सिस्टम की ढलाई या मिलीभगत अवैध कॉलोनियों को बढ़ावा दे रही है? क्योंकि मथुरा में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा नया नहीं है, लेकिन कार्रवाई के बाद भी निर्माण दोबारा शुरू हो जाना प्राधिकरण की निगरानी पर सवाल जरूर खड़े करता है।
बुलडोजर सिर्फ दीवारें नहीं गिरा रहा, यह उन लोगों के सपनों पर भी असर डाल रहा है, जो बिना वैधता जांचे ऐसी कॉलोनियों में निवेश कर देते हैं।


अवैध कॉलोनियां सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं होतीं ये भविष्य के विवादों, अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के संकट की जड़ बनती हैं। और यही वजह है कि प्राधिकरण अब ऐसे निर्माणों पर लगातार सख्ती की बात कर रहा है। फिलहाल प्राधिकरण ने साफ किया है कि—अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मथुरा- रिपोर्टर, ( बी.एल. पांडे ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ