Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

महंगाई को लेकर व्यापार मंडल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

1783430830_1.jpg
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री अंकुश जैन का कहना है कि, लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण व्यापारियों, लघु कुटीर उद्योगों के साथ ही आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

खेकड़ा,07 जुलाई 2026 (यूटीएन)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की खेकड़ा इकाई ने बढ़ती महंगाई को लेकर भारत की राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में पेट्रोल डीजल, घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी गैस की कीमतों में कमी करने, उत्तर प्रदेश में बिजली के बिलों पर लगाए गए दस प्रतिशत ईंधन अधिभार को वापस लेने और बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री अंकुश जैन का कहना है कि, लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण व्यापारियों, लघु कुटीर उद्योगों के साथ ही आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल, गैस और बिजली की बढ़ी हुई कीमतों से परिवहन लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर, व्यापार और आम आदमी के मासिक बजट पर पड़ रहा है। 

ज्ञापन में प्रमुख रूप से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी, घरेलू एलपीजी गैस पर पर्याप्त सब्सिडी बहाल करने, वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों के दाम कम करने, बिजली बिलों पर लगाए गए दस प्रतिशत ईंधन अधिभार को समाप्त करने और परिवहन लागत कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। वहीं वक्ताओं ने कहा कि, बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक प्रभाव मध्यम वर्ग, निम्न आय वर्ग, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों एवं आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो व्यापार, रोजगार और जनजीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है। व्यापार मंडल ने राष्ट्रपति से जनहित को ध्यान में रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश जारी कर महंगाई पर नियंत्रण तथा व्यापार जगत एवं आम जनता को राहत दिलाने की मांग की है। इनमें गोपाल वर्मा, जितेश जैन, अमित गुप्ता, प्रेमचंद जैन आदि व्यापारी नेता शामिल रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ