Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को मिला 500 कंपनियों से 1000 जॉब ऑफर

1775541488_2.jpg


राजकोट,07 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2025–26 बैच के लिए एक बेहतरीन प्लेसमेंट सीजन दर्ज किया है, जिसमें विभिन्न सेक्टर्स में कुल 1000 जॉब ऑफर प्राप्त हुए। इस दौरान 500 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया, जिनमें 212 मल्टीनेशनल कंपनियां (MNCs) शामिल रहीं, जो प्लेसमेंट की गुणवत्ता और व्यापकता को दर्शाती हैं।

प्रमुख रिक्रूटर्स जैसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, डेलॉइट, अडानी ग्रुप, एक्सिस बैंक, अमेज़न और एचडीएफसी बैंक ने कैंपस से भर्ती की, जो यूनिवर्सिटी के एकेडमिक्स इकोसिस्टम पर इंडस्ट्री के मजबूत विश्वास को दर्शाता है।

छात्रों ने इस प्लेसमेंट सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए औसतन 5.28 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त किया। खास बात यह रही कि 16 छात्रों को 10 लाख रुपये से अधिक के ऑफर मिले, जबकि 417 छात्रों को 5 लाख रुपये से अधिक के पैकेज प्राप्त हुए।

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीत सिंह ने बताया, “हमें इस उत्कृष्ट प्लेसमेंट सीजन पर गर्व है, जो हमारे छात्रों और अकादमिक सिस्टम पर प्रमुख कंपनियों के भरोसे को दर्शाता है। रिक्रूटर्स की उत्साहजनक भागीदारी हमारे इंडस्ट्री सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों का प्रमाण है। हम स्किल-बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देने और छात्रों को बदलते करियर परिदृश्यों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

छात्रों को आईटी, कंसल्टिंग, BFSI, ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थकेयर जैसे विभिन्न सेक्टर्स में प्लेसमेंट मिला। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एसएंडपी ग्लोबल, भारती एयरटेल और डेल्हीवरी जैसी कंपनियों ने अवसरों की विविधता को और मजबूत किया।

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी टीसीएस, विप्रो, कैपजेमिनी, टेक महिंद्रा, अडानी और एचडीएफसी जैसी टॉप कंपनियों के साथ  मजबूत साझेदारी है, जिससे छात्रों को ऑन-कैंपस प्लेसमेंट के बेहतर अवसर मिलते हैं।

जयपुर-रिपोर्टर,(नरेंद्र आर्य) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ