Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम के समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती

1780371544_1.jpg
समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन, रचनात्मकता और सीखने से जुड़ी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, बच्चों ने जेट राइड, पॉटरी, टैलेंट शो, जुम्बा डांस, ग्लिटर ग्लासेस, बिना आग के कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, मूवी टाइम और पूल पार्टी जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खेकड़ा,02 जून 2026 (यूटीएन)। कस्बे के इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में आयोजित सात दिवसीय विशेष समर कैंप का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। समर कैंप के दौरान बच्चों ने खेल-खेल में नई चीजें सीखीं और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन, रचनात्मकता और सीखने से जुड़ी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने जेट राइड, पॉटरी, टैलेंट शो, जुम्बा डांस, ग्लिटर ग्लासेस, बिना आग के कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, मूवी टाइम और पूल पार्टी जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई-नई चीजें सीखने का अवसर मिला।

इस दौरान विद्यालय परिसर पूरे सप्ताह बच्चों की हंसी, उमंग और उत्साह से गूंजता रहा।प्रधानाध्यापिका अर्चना महाजन ने बताया कि, समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में मनोरंजन के साथ-साथ रचनात्मक एवं शारीरिक विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक, सामाजिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समर कैंप के सफल आयोजन में शिक्षिकाओं और अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ