Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

चयनित पीआरवी कर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र

1780371344_1.jpg
पीआरवी-5408 के कर्मियों ने थाना बागपत क्षेत्र के ग्राम टटीरी में अवैध रूप से पटाखा निर्माण की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पटाखा बनाने की सामग्री एवं 9 पेटी अधबने पटाखे बरामद कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया, जिसके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

बागपत,02 जून 2026 (यूटीएन)। यूपी-112 द्वारा जनपद बागपत की पीआरवी-5408 एवं पीआरवी-4034 को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए पीआरवी आफ द डे, के रूप में चयनित किया गया। दोनों पीआरवी के कर्मियों द्वारा जनहित में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ किया गया।

पीआरवी-5408 के कर्मियों ने थाना बागपत क्षेत्र के ग्राम टटीरी में अवैध रूप से पटाखा निर्माण की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पटाखा बनाने की सामग्री एवं 9 पेटी अधबने पटाखे बरामद कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया, जिसके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार पीआरवी-4034 के कर्मियों ने टटीरी कट मेरठ रोड पर पेट्रोल समाप्त होने के कारण रास्ते में फंसी महाराष्ट्र से शव लेकर जा रही एम्बुलेंस की सहायता करते हुए रात्रि में पेट्रोल पंप खुलवाकर एम्बुलेंस में पेट्रोल डलवाया तथा उसे सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना कराया।

उक्त दोनों सराहनीय कार्यों के फलस्वरूप पीआरवी-5408 एवं पीआरवी-4034 को पीआरवी आफ द डे,घोषित किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा संबंधित चारों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी हैं पायलट नरेन्द्र कुमार (पीआरवी-5408) पायलट  अमित कुमार (पीआरवी-4034)
कमाण्डर अजय प्रताप पीआरवी-4034 ,कमाण्डर हरीश कुमार पीआरवी-5408।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ