Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

हेमा मालिनी ने की दिशा समिति की बैठक

1779113063_H4.png
फ्लाईओवर निर्माण के कारण सर्विस रोड संकरी हो गई है, जिससे आसपास के गांवों का पानी मुख्य सड़क पर आकर जलभराव और गंदगी का कारण बन रहा है, इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत की गई है और स्थायी समाधान की उम्मीद है।

मथुरा,18 मई 2026  (यूटीएन)। सांसद हेमा मालिनी ने दिशा (DISA) समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने जनपद की प्रमुख समस्याओं जैसे वृंदावन में बढ़ते ट्रैफिक, हाईवे पर अतिक्रमण और विद्युत आपूर्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने इन मुद्दों को गंभीर बताते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन के मुख्य प्रवेश द्वार छटीकरा पर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के कारण सर्विस रोड संकरी हो गई है, जिससे आसपास के गांवों का पानी मुख्य सड़क पर आकर जलभराव और गंदगी का कारण बन रहा है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत की गई है और स्थायी समाधान की उम्मीद है। उन्होंने मथुरा-बरेली हाईवे पर बढ़ते अतिक्रमण पर भी चिंता जताई।

सांसद ने बलदेव क्षेत्र के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि हाईवे किनारे बने कंपाउंड तोड़कर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, सड़क से उठाकर दुकानें और मकान भी बनाए जा रहे हैं। हेमा मालिनी ने इस स्थिति को बेहद खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि हाईवे तेज गति यातायात के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए पहले सर्विस रोड होनी चाहिए और उसके बाद ही निर्माण कार्य होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को ऐसे अतिक्रमण तत्काल रोकने के निर्देश दिए। सांसद ने यह भी बताया कि मथुरा-बरेली-पीलीभीत मार्ग को लगभग 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से काफी प्रयासों के बाद तैयार कराया गया है।

उन्होंने जनता और मीडिया से अपील की कि जहां भी हाईवे पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण दिखाई दे, उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। बैठक में मथुरा की विद्युत समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए संबंधित विभागों से बातचीत की गई है और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। साथ ही, वृंदावन में बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए एक नया प्लान भी तैयार किया जा रहा है। दिशा समिति की इस बैठक में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ