Breaking News
केएम विश्वविद्यालय में भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा   | उत्तराखण्ड की संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षक प्रदर्शन   | दुनिया में युद्ध और अशांति के बीच वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   | तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, नौकरीपेशा युवक की हालत गंभीर   | बड़ागांव बी पैक्स समिति में जल्द खुलेगा मिनी बैंक, बैठक में 14.33 करोड़ रुपये का अधिकतम दायित्व निर्धारित   | रक्तदान महादान — सेवा, समर्पण एवं मानवता की रक्षा में तत्पर सम्मानित हुए अभिमन्यु गुप्ता और डॉ. मयंक गोयल   | सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चों ने सीखा अपनी सुरक्षा का पाठ, पॉक्सो कानून की दी जानकारी   | विधायक खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित   | 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में अंशिका ने मारी बाजी, बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम   | बड़ागांव में सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़ाए गए 64 अर्घ्य, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

ढिकोली में निशुल्क शुरू हुआ ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर

1789910692_1.jpg


ढिकौली,20  सितम्बर  2026  (यूटीएन)। युवा चेतना समिति बसौद के तत्वावधान में फौजियों के गांव ढिकोली में बेटियों और युवतियों को आत्मनिर्भर एवं हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से निशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन श्रीमती राजबाला ढाका ने फीता काटकर किया। प्रशिक्षण शिविर शुरू होने पर आयोजकों और प्रशिक्षण लेने पहुंची युवतियों में उत्साह देखने को मिला।

संस्था के महासचिव समीर सत्तार अहमद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवतियों के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल सीखना जरूरी है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का उपयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से ब्यूटीशियन प्रशिक्षण निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अनेक प्रतिभाशाली युवतियां ऐसी हैं, जिन्हें उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। ऐसे में इस प्रकार के शिविर उनके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवतियां अपने स्तर पर काम शुरू कर सकती हैं अथवा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश सकती हैं।

शिविर की कोर्डिनेटर नीतू राणा ने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाली बच्चियों को ब्यूटीशियन से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षण की जिम्मेदारी श्रीमती मौसम ढाका को सौंपी है।

12 वर्षों से प्रशिक्षण देने में जुटी हैं मौसम ढाका

आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहीं मौसम ढाका पिछले करीब 12 वर्षों से ब्यूटीशियन की शिक्षा देने का कार्य कर रही हैं। वह अपनी मेहनत और लगन से युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाने के साथ समाजहित में भी लगातार कार्य कर रही हैं। उनके अनुभव का लाभ शिविर में प्रशिक्षण लेने वाली युवतियों को मिलेगा।

आयोजकों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए हुनर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होता है। खासकर बेटियों को रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण मिलने से वे भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। शिविर के माध्यम से युवतियों को ऐसा प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका उपयोग वे आगे चलकर स्वरोजगार के रूप में भी कर सकें।

प्रशिक्षण को लेकर युवतियों में उत्साह

निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र की युवतियों में भी उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन के क्षेत्र में आवश्यक जानकारी, तकनीक और कार्यकुशलता उपलब्ध कराना भी है। प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छता, ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझने और कार्य को व्यवस्थित तरीके से करने जैसी व्यावहारिक बातों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के निशुल्क कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने से युवतियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर नीतू राणा, रिंकी, अनम, राजबाला, मानवी, संदीप ढाका, सानिया, तानिया, शाहिन, कैटलीन, आसमीन, शमां, शिवानी, काजल, सायमा, वंशिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक युवतियों को कौशल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ