Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

चोरी की बाइक और अवैध देशी बम के साथ चार युवक गिरफ्तार

1776154816_1.jpg


प्रतापगढ़, 14 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। कोहड़ौर पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के बरासराय नहर पटरी के पास से घेराबंदी कर चोरी की मोटरसाइकिल और देशी बम के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बरासराय गांव के पास आवले की बाग के पास नहर पटरी पर कुछ संदिग्ध युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।

पकड़े गए युवकों की पहचान नीरज यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी ग्राम सिकरी कानूपुर थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष,अभिषेक गौतम उर्फ शेखर पुत्र स्व0 सोनई निवासी ग्राम सांगापुर थाना रामगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 27 वर्ष,शुभम गौतम पुत्र कन्हैया लाल गौतम निवासी ग्राम पड़री चन्दुआडीह थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष और अंश मौर्य पुत्र रंजीत मौर्य निवासी सराय रजई थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 17 वर्ष।

पुलिस ने इनके कब्जे से चार अवैध देशी बम एक चोरी की मोटरसाइकिल,एक सीज पल्सर मोटरसाइकिल और तीन एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया। जांच में पता चला कि बरामद की गई मोटरसाइकिल अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी,जिसके संबंध में वहां पहले से ही मुकदमा दर्ज है।

पुलिस पूछताछ में इन गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। सुनसान रास्तों पर राहगीरों को रोककर उन्हें देशी बम दिखाकर मौत का डर पैदा करते थे और फिर उनके मोबाइल व पैसे लूट लेते थे। लूट की रकम का इस्तेमाल ये अपने शौक पूरा करने और निजी खर्चों के लिए करते थे। 







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ