Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

छटीकरा पर टेम्पो चालक ने महिला पुलिसकर्मी और टीएसआई से की अभद्रता

1776160931_Baking.jpg


मथुरा,14 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब उसे टेंपो आगे बढ़ाने को कहा तो चालक आगबबूला हो गया और महिला पुलिसकर्मी से बदतमीजी करने लगा। हंगामा बढ़ता देख ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर दया शंकर यादव मौके पर पहुंचे और चालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उनसे भी उलझ गया। सूचना मिलने पर जैंत थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख चालक का पारा और चढ़ गया। पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए पूरे थाने को सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली।  थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा पर एक दबंग टेंपो चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी और टीएसआई के साथ अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं, चालक ने मौके पर पहुंची जैंत थाना पुलिस को भी सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि मिली सोमवार को छटीकरा चौराहे पर एक टेंपो चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहा था, जिससे जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस आरोपी चालक को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। इस मामले में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ