खेकड़ा,25 मई 2026 (यूटीएन)। थाना पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके पास से तस्करी के लिए लाई जा रही शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इमरान निवासी खेकड़ा तथा सोनू निवासी लोनी के रूप में हुई है।पुलिस का कहना है कि, क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।

