Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

भाकियू अखंड ने जनगणना में निजी जानकारी लेने पर जताया विरोध

1780754241_1.jpg


बागपत,06 जून 2026 (यूटीएन)। जनगणना प्रक्रिया को लेकर भारतीय किसान यूनियन अखंड ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कसाना ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया कि, जनगणना के नाम पर लोगों की निजी जिंदगी में हस्तक्षेप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घरों में मौजूद गाड़ी, फ्रिज, कपड़े साफ करने की मशीन और अन्य घरेलू वस्तुओं से जुड़े सवाल पूछकर लोगों के विशेषाधिकार और मानवीय अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।

ज्ञापन में संगठन ने मांग की है कि, इस प्रकार की जनगणना को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। धीरेंद्र कसाना ने कहा कि ,जनगणना का उद्देश्य केवल जनसंख्या की गणना होना चाहिए, लेकिन वर्तमान प्रक्रिया में लोगों की निजी जानकारी जुटाकर उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी कि, यदि इस प्रक्रिया को नहीं रोका गया, तो यह बड़ा आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

 वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ