Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

100 डेज़ टीबी अभियान के अंतर्गत वृद्धाश्रम में विशेष कैंप का आयोजन

1780754087_1.jpg
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की हैंड-हेल्ड एक्सरे मशीन से छाती की जांच करते हुए संभावित टीबी मरीजों की पहचान की साथ ही उपस्थित लोगों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

बिनौली,06 जून 2026 (यूटीएन)। ब्लॉक के कैड़वा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में 100 डेज टीबी अभियान के तहत विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की हैंड-हेल्ड एक्सरे मशीन से छाती की जांच करते हुए संभावित टीबी मरीजों की पहचान की। साथ ही उपस्थित लोगों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि, 100 डेज टीबी अभियान का उद्देश्य समाज के संवेदनशील और वंचित वर्गों तक टीबी जांच एवं उपचार सेवाएं पहुंचाना है। कहा कि वृद्धाश्रम, आश्रय गृह और उच्च जोखिम वाले समूहों में नियमित स्क्रीनिंग से रोगियों की समय रहते पहचान संभव हो रही है, जिससे टीबी मुक्त समाज की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। 

डॉ यशवीर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना या रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। कहा कि टीबी की समय पर पहचान ही बेहतर और सफल उपचार की कुंजी है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीपीएम अनुज पूनिया, एसटीएलएस आशीष मलिक, एसटीएस महेंद्र सिंह और एक्स-रे टेक्नीशियन लक्ष्मण सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ