[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से हरियाणा का भला होने वाला नहीं -रंजीत उप्पल

हरियाणा प्रदेश में हार से डरी हुई भाजपा ने बड़े नाटकीय ढंग से मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया।

पंचकूला, 14 मार्च 2024 (यूटीएन)। हरियाणा प्रदेश में हार से डरी हुई भाजपा ने बड़े नाटकीय ढंग से मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया। भाजपा ने आनन फानन में बिना विधायक बने व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया। क्या ऐसा करने से हरियाणा प्रदेश की जनता का कुछ भला होगा। यह शब्द आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने चर्चा के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में भाजपा की हालत बेहद पतली हो चुकी है। प्रदेश की जनता भ्रष्ट सरकार की नीतियों के चलते रोष में है, बस दुखी जनता का सड़कों पर आना बाकी रह गया है। भाजपा की इस भ्रष्ट एवं तानाशाह सरकार ने पिछले 9 सालों में जनता की जेब खाली कर दी।

लूट खसूट, भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला रहा। जब इनको मालूम हो गया कि हालत बिगड़ चुके हैं, और जनता खिलाफ हो चुकी है और इसका असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा, इसीलिए भोली भाली जनता को गुमराह करने के लिए एक नया चेहरा मुख्यमंत्री के रूप में लाया गया। पूरे हरियाणा की जनता जानती है कि खनन मंत्री रहते हुए किस तरह के आरोप पूर्व विधायक एवं नव निर्वाचित मुख्यमंत्री पर लगे थे। अवैध खनन करवाने में नायब सैनी का पूरा सहयोग खनन माफिया को रहा। जनता ने भी विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ से बाहर का रास्ता इनको दिखा दिया। उन्होंने कहा कि जिसे जनता ने अस्वीकार किया उसको भाजपा संगठन ने, न केवल प्रदेश अध्यक्ष बनाया बल्कि अब मुख्यमंत्री बनाकर पूरा प्रदेश एक ऐसे व्यक्ति के हवाले कर दिया जो आरोपों के घेरे में रहा है।

लेकिन अब जनता जागरुक हो चुकी है, सब समझ रही है की किस तरह से भाजपा सरकार ने किसानों, कामगारों एवं शोषित वंचितों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। अन्नदाता किसान का हरियाणा सरकार ने बॉर्डरों पर क्या हाल किया यह किसी से भी छुपा नहीं हुआ। रंजीत उप्पल ने कहा कि जनता का भरोसा जीतने की बजाय मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर एक बार फिर से जनता को बेवकूफ बनाने का काम इस भ्रष्ट भाजपा सरकार ने किया। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा चुनाव है। जनता इनका फैसला करेगी और इनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने जिस प्रकार दिल्ली और पंजाब में सुशासन कायम किया है। आम आदमी पार्टी आने वाले समय में जनता का भरोसा जीतकर हरियाणा में भी सरकार बनाएगी और सुशासन स्थापित करेगी।

हरियाणा-स्टेट ब्यूरो, (सचिन बराड़)।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें