[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




महर्षि दयानंद ने की देश में बौद्धिक जागरण की शुरुआत: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती मनाने का निर्णय कर चुकी है।

नई दिल्ली, 22 मार्च  2023 (यूटीएन)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती मनाने का निर्णय कर चुकी है। महर्षि दयानंद ने देश के सांस्कृतिक और बौद्धिक जागरण की बहुत तीव्र गति से शुरूआत की। शाह ने कहा कि पीएम मोदी जो देश जागरण का काम कर रहे हैं उसकी मूल कल्पना महर्षि दयानंद के जीवन और कार्यों से ली गई है। अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में आर्य समाज के 148वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे। शाह ने कहा, महर्षि ने देश को जागृत किया।
सरकार ने दिया प्राकृतिक खेती को बढ़ावाशाह ने कहा, प्राकृतिक खेती से ना केवल पृथ्वी और मिट्टी का कल्याण होने वाला है बल्कि गौ माता के संरक्षण और संवर्धन से पूरी दुनिया का कल्याण होने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भी प्राकृतिक खेती का पूरा समर्थन करके लाखों किसानों को यूरिया और डीएपी से मुक्त करके एक बार फिर से पृथ्वी माता को गुणवत्ता से भरपूर बनाया और मानव शरीर को रोगमुक्त करने का अभियान चलाया है। अमित शाह ने कहा कि आर्य समाज की स्थापना करके महर्षि दयानंद ने सालों से सोई हुई इस देश की आत्मा को जागृत करने और वेद व्यास के बाद वेदों के उद्धार और उन्हें मूल स्वरूप में लाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद ने देश के सांस्कृतिक और बौद्धिक जागरण की बहुत तीव्र गति से शुरूआत की, अनेक क्रांतिकारियों के प्रेरणास्त्रोत रहे और देश में अनेक सामाजिक सुधारों के जनक रहे। महर्षि दयानंद का इस देश और पूरी सृष्टि पर हमेशा ये उपकार रहेगा कि उन्होंने आर्य समाज की स्थापना करके अपने विचारों और कार्यों को स्थायित्व देने का काम किया. केंद्रीय  गृह मंत्री ने कहा कि आज हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और वे महर्षि दयानंद ही थे जिन्होंने पहली बार स्वतंत्रता का उद्घोष किया था। उन्होंने कहा कि स्वराज, स्वभाषा और स्वधर्म का प्रचार प्रसार करके अनेक लोगों को उसके साथ जोड़ने का काम महर्षि दयानंद जी ने किया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार महर्षि दयानंद जी की 200वीं जयंती मनाने का निर्णय कर चुकी है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जो देश जागरण का काम कर रहे हैं उसकी मूल कल्पना महर्षि दयानंद के जीवन और कार्यों से ली गई है। अमित शाह ने कहा कि महर्षि दयानंद ने अंध श्रद्धा से घिरे हुए देश को झंझोड़कर जागृत किया, कई कुरीतियों से मुक्त किया और सत्य को सत्यार्थ प्रकाश के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने रखा। उन्होंने अंग्रेज़ी शासन के सामने निर्भीकता के साथ अनेक लोगों को आज़ादी के लिए लड़ने का हौंसला दिया।
उन्होंने आर्य समाज के रूप में एक ऐसी परंपरा की स्थापना की जो अनेक वर्षों तक भारत की उन्नति और विश्व के कल्याण का कारण बनेगी। अमित शाह ने कहा कि।
महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती के साथ-साथ आने वाले 2 सालों में कई कार्यक्रम होंगे और उसी वक्त आर्य समाज के 150 साल भी पूरे होंगे, ये पूरे देश और विश्व के भारतीयों के लिए गर्व का क्षण होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से ना केवल पृथ्वी और मिट्टी का कल्याण होने वाला है बल्कि गौ माता के संरक्षण और संवर्धन से पूरी दुनिया का कल्याण होने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भी प्राकृतिक खेती का पूरा समर्थन करके लाखों किसानों को यूरिया और डीएपी से मुक्त करके एक बार फिर से पृथ्वी माता को गुणवत्ता से भरपूर बनाना और मानव शरीर को रोगमुक्त करने का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज की नशे के खिलाफ लड़ाई समयानुसार है और इसके अलावा जनजाति क्षेत्रों में गले लगाइये, दूरी मिटाइये जैसा कार्यक्रम आर्य समाज के सिवा और कोई नहीं चला सकता।
विशेष संवाददाता, (प्रदीप जैन) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें