[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




महिला सभा समाजवादी नीतियों का प्रचार कर अखिलेश यादव के मिशन को देगी ताकत : रीबू श्रीवास्तव

सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव ने सपा के जिला कार्यालय पर जनपद के महिला सभा की संगठनात्मक समीक्षा की।

बागपत, 06 जून 2023 (यूटीएन)। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव ने सपा के जिला कार्यालय पर जनपद के महिला सभा की संगठनात्मक समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष रविंद्र देव द्वारा व‌ संचालन सपा नेता सुरेंद्र पंवार ने किया। बैठक में समाजवादी महिला सभा की निवर्तमान जिलाध्यक्षा डॉ सीमा यादव ने जनपद में गत 3 वर्षों में समाजवादी महिला द्वारा समाजवादी नीतियों के प्रचार प्रसार, आंदोलनों में गई भागीदारी‌ और 2022 विधानसभा चुनाव में किए गए कार्य का विस्तार से बताया तथा प्रदेश अध्यक्षा को पूरी जानकारी दी गई। इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा के लिए जनपद में सक्रिय कार्य करने वाली बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं से भी रीबू श्रीवास्तव ने व्यक्तिगत रूप से संवाद कायम करते हुए फीडबैक लिया। बैठक को संबोधित करते हुए महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने समाजवादी नीतियों का प्रचार प्रसार करने |
और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सतत् संघर्ष का संदेश दिया और भाजपा के शासन से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों को बदलने के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्य करने की अपील की।  समीक्षा बैठक में समाजवादी महिला सभा जनपद बागपत के क्रियाकलापों की जानकारी पाकर रीबू श्रीवास्तव ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ सीमा यादव की हौसला अफजाई की और कहा कि, जनपद में जिस संघर्ष के साथ डॉ सीमा यादव कार्य कर रही हैं वह एक बड़ा संदेश है, महिलाओं का सार्वजनिक जीवन में भागीदारी करने और प्रभावी निर्णय लेने का। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रिया चौधरी, प्रियंका धामा, आसमा, कविता गिरी शांति, सविता, मोमिना, नईमां, पूजा शर्मा, महबूब मलिक, शाहरुख खान, राजपाल शर्मा, महिपाल यादव, राहुल यादव रविंद्र त्यागी, रामफल उपाध्याय तहसीम छपरौली, फुरकान पहलवान समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें