सोनभद्र,29 दिसंबर 2023 (यूटीएन)। कर्मा मंडल से भाजपा के 05 पदाधिकारियो को रेलवे बोर्ड की तरफ से खैराही रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। साथ ही इन नामित सदस्यों से एक फार्म पर घोषणा-पत्र भरकर जमा कराया गया है। कर्मा मंडल से सलाहकार समिति मे मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,महामंत्री मनीष मिश्रा,रविन्द्र बहादुर सिंह,उदय नाथ मौर्य,शम्भू नाथ सिंह को खैराही रेलवे स्टेशन के लिए नामित किये जाने की घोषणा से कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रीय जनो मे हर्ष व्याप्त है।
05 पदाधिकारी रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य नामित
भाजपा कार्यकर्ताओ के अलावा क्षेत्रीय सम्भ्रान्त जनों ने भी नामित सलाहकार सदस्यों को मिठाई खिलाकर शुभ कामनाएं दी है।शुभ कामना देने वालों मे डा प्रसन्न पटेल,उमाकांत मिश्र,राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय,विनोद जायसवाल,जय प्रकाश,गणेश,सुधीर सिंह,अरुण पति तिवारी,सतीश पाण्डेय आदि शामिल रहे।