[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के पुत्र अभय दुबे उर्फ बड़ू दुबे विधानसभा के प्रत्याशी होंगे

उक्त बातें ददई दुबे ने गुरुवार को जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतिला गांव के चोका गांव स्थित अपने निवास स्थान पर एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

गढ़वा, 09 मार्च 2023 (यूटीएन)।  विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के पुत्र अभय दुबे उर्फ बड़ू दुबे विधानसभा के प्रत्याशी होंगे। उक्त बातें ददई दुबे ने गुरुवार को जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतिला गांव के चोका गांव स्थित अपने निवास स्थान पर एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 2024 ई. में लोकसभा व विधानसभा दोनों ही चुनाव होना है। मैं धनबाद लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा। जबकि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से मेरे पुत्र अभय दुबे उर्फ बड़ू दुबे मेरे स्थान पर प्रत्याशी होंगे। मेरे अधूरे सपने को मेरा बेटा पूरा कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेगा।
मुझे पूरा उम्मीद है कि मेरा बेटा विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सभी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। हमारे पद को बड़ू दुबे संभालेंगे। वहीं वार्ता में उपस्थित अभय दुबे उर्फ बड़ू दुबे ने कहा कि मेरे पिता जी भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध हर समय खड़ा रहे हैं। उसी प्रकार विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भय, भूख व भ्र्ष्टाचार को मिटाना हमारी प्रमुख मुद्दा रहेगी। उन्होंने कहा कि मुझे अपने पिता की ओर से जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, मैं उस पर खरा उतरूंगा। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र शुरू से कांग्रेस का सीट रहा है। आगे भी यह सीट कांग्रेस का ही रहेगा। मौके पर प्रखण्ड प्रमुख सह झामुमो नेता पिंकू पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
 झारखंड- संवाददाता, (विवेक चौबे) | 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें