[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




जिलाधिकारी ने यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का किया निरीक्षण

,बाढ़ व अति वर्षा के समय नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या न दिन पूर्व हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने से एकाएक बढे जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खेकड़ा तहसील के यमुना नदी के तट के अलीपुर व काठा तटबंध का निरीक्षण किया और यमुना नदी के जल स्तर का जायजा लिया।

बागपत, 08 जून 2023 (यूटीएन)। तीन दिन पूर्व हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने से एकाएक बढे जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खेकड़ा तहसील के यमुना नदी के तट के अलीपुर व काठा तटबंध का निरीक्षण किया और यमुना नदी के जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि, बाढ़ क्षेत्र के जो दो-तीन गांव पहले प्रभावित हुए थे उनमें व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहें तथा बाढ़ के समय और अति वर्षा के समय में भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग द्वारा किए गए कार्यों का भी सत्यापन किया तथा निर्देश दिए कि ,समस्त बाढ़ क्षेत्र की 11 चौकियों पर कर्मचारी तैनात रहें साथ ही कलेक्ट्रेट का बाढ़ कंट्रोल रूम का 0121-2220520 संचालित रहना चाहिए। निर्देश दिए कि, बाढ़ कंट्रोल रूम  सिंचाई विभाग का नंबर 9412752348 है, जिस पर कर्मचारी तैनात रहे और कोई भी समस्या है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए।इस अवसर पर एसडीएम ज्योति शर्मा, अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें