Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

सांसद डॉ सांगवान के प्रयासों से तथा केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देशन में दिव्यांगों के लिए बांटे जाएंगे 5 करोड़ के उपकरण

इस मौके पर गांव के समस्त दिव्यांग पात्र लाभार्थी उपकरण प्राप्त कर खुश नजर आए और उन्होंने ग्राम प्रधान रोहित धनकर को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

बागपत, 28 जून 2025 (यूटीएन)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत फैजपुर निनाना में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देशन में सांसद डॉ राजकुमार सांगवान के प्रयासों से जनपद बागपत में समस्त ग्राम पंचायतों हेतु भारत सरकार की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड पात्र लाभार्थी हेतु बड़े स्तर पर दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

इसी परिपेक्ष्य में फैजपुर निनाना के ग्राम प्रधान रोहित धनखड़ ने बागपत ही नहीं प्रदेश में पूर्व में ही भारत सरकार की वेबसाइट पर पात्र लाभार्थी दिव्यांगों के रजिस्ट्रेशन करा कर प्रथम स्थान पाने पर सांसद डॉ राजकुमार सांगवान के प्रयासो से जनपद बागपत को सहायक दिव्यांग उपकरण प्राप्त होने पर सांसद का आभार व्यक्त किया गया तथा इस हेतु भव्य वितरण समारोह आयोजित किया गया।

वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रहे रालोद के क्षेत्रीय सचिव प्रधान नीरज पंडित द्वारा आज के इस वितरण समारोह का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा सभी पात्र लाभार्थियों को भारत सरकार से मिले दिव्यांग उपकरणों का वितरण किया गया। इस मौके पर गांव के समस्त दिव्यांग पात्र लाभार्थी उपकरण प्राप्त कर खुश नजर आए और उन्होंने ग्राम प्रधान रोहित धनकर को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय सचिव नीरज पंडित ने कहा कि, फैजपुर निनाना हमारे जनपद बागपत और प्रदेश की पहली ऐसी ग्राम पंचायत है जिसमें सबसे ज्यादा रजिस्टर्ड पात्र लाभार्थियों को सहायक दिव्यांग उपकरण वितरित किए गए हैं, इसके लिए ग्राम प्रधान रोहित धनकर को धन्यवाद देता हूं कि, उन्होंने बड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ सभी पात्र लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन समय पर भारत सरकार की वेबसाइट पर कराकर उनको यह सहायक दिव्यांग उपकरण मिल सके।

रालोद के वरिष्ठ नेता व क्षेत्रीय सचिव नीरज पंडित ने कहा कि, यशस्वी सांसद डॉ राजकुमार सांगवान के द्वारा पूरे देश में सबसे ज्यादा, लगभग 5 करोड़ की धनराशि भारत सरकार से बागपत लोकसभा क्षेत्र के लिए दिव्यांग सहायक उपकरण हेतु आवंटित कराई गई है। इतनी बड़ी राशि आज तक किसी भी सांसद के द्वारा अपने क्षेत्र के लिए स्वीकृत नहीं कराई गई, इसके लिए जनपद बागपत एवं लोकसभा बागपत क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासी डॉ राजकुमार सांगवान के आभारी हैं।

इस मौके पर डॉ वीरेंद्र तेजान, विश्वेंद्र धनखड़, नीरज चौधरी एडवोकेट, रवि धनखड़, सोनू धनखड़, राहुल प्रधान, अंशु धनखड़, सुखबीर मास्टर, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, रामवीर चौधरी व संबंधित वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान फैजपुर निनाना द्वारा केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी एवं लोकप्रिय सांसद डॉ राजकुमार सांगवान के साथ समस्त ग्राम पंचायत सदस्यों एवं सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस मौके पर धन्यवाद दिया गया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES