बडौत,12 मई 2025 (यूटीएन)। जैन मिलन नगर शाखा द्वारा भारतीय जैन मिलन का स्थापना दिवस समारोह श्री अजितनाथ सभागार में भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान बडी संख्या में जैन सदस्यों की उपस्थिति रही।अध्यक्षता सुधीर कुमार जैन तथा मंच संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वरदान जैन ने किया। मंच सज्जा, दीप प्रज्वलन के बाद महावीर प्रार्थना के साथ समारोह प्रारम्भ हुआ। शाखा अध्यक्ष वीर सुधीर कुमार जैन द्वारा स्वागत संबोधन किया गया। एड वर्णिका जैन एवं अर्णिका जैन ने शानदार भजन पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। ऋषिता जैन ने भी सुन्दर डांस प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीर नरेन्द्र जैन राजकमल ने समारोह में उपस्थित सभी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं जैन मिलन परिवार बड़ौत की सभी शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री का स्वागत करते हुए भारतीय जैन मिलन एवं जैन मिलन नगर बड़ौत का संक्षिप्त इतिहास प्रस्तुत किया। भारतीय जैन मिलन के छठीं बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वीर सुरेश जैन ऋतुराज को शॉल, पटका, माला व पगड़ी ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन किया गया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जैन तीर्थों की रक्षा हेतु सबको वचनबद्ध किया। वहीं जैन मिलन नगर शाखाओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, साथ ही जैन मिलन नगर बड़ौत,महिला जैन मिलन नगर बड़ौत,युवा जैन मिलन नगर बड़ौत शाखाओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रदीप जैन एडवोकेट द्वारा शपथ ग्रहण करायी गयी।
भारतीय जैन मिलन के महानायक वीर सुरेश जैन ऋतुराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन “का अभूतपूर्व विज़न “युगल जैन मिलन” यानि युवा पति+पत्नी शाखा विज़न को “जैन मिलन नगर बड़ौत” के वीर साथियों ने हाथों हाथ लिया। “युगल जैन मिलन” की एक साथ दो शाखाओं का अधिष्ठापन युगल जैन मिलन नगर सिद्ध बड़ौत और युगल जैन मिलन नगर अरिहंत बड़ौत।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन ऋतुराज जी ने युगल शाखाओं को शपथ ग्रहण करायी। इस अवसर पर जैन मिलन नगर व महिला जैन मिलन नगर बड़ौत के 70 वर्ष+ आयु के सुपर सीनियर्स का भी सम्मान किया गया। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वीर नरेन्द्र जैन राजकमल को शॉल, पटका, माला व पगड़ी ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन किया गया।
मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय संरक्षक राजेश जैन भारती,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद जैन एड, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री संतोष कुमार जैन एड ,वीरेंद्र जैन पिंटी, क्षेत्रीय अध्यक्ष एड प्रदीप जैन क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना राखी जैन, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर प्रशांत जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर वरदान जैन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार जैन, डॉ राकेश जैन, जेके जैन, मुकेश जैन, राजेन्द्र जैन, आशीष जैन सीए, संजय कुमार जैन को भी सम्मानित किया गया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |