[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




एचएमटी सेब मंडी में उतरी सीजन की पहले खेप, इसी के साथ हुयी शुरुआत

हरियाणा की मनोहर सरकार द्वारा क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एचएमटी पिंजौर में एप्पल मंडी का निर्माण करवाया गया है।

पिंजौर, 14 अगस्त 2023 (यूटीएन)। हरियाणा की मनोहर सरकार द्वारा क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एचएमटी पिंजौर में एप्पल मंडी का निर्माण करवाया गया है। इस सेब मंडी का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 15 नवंबर 2018 को पिंजौर में नींव पत्थर रखा था। लम्बे समय से लोगों में एप्पल मंडी के शुरू होने का इंतजार था जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह भी है।
रविवार को एप्पल मंडी में करीब आधा दर्जन आढ़तियों ने सेब की करीब 20 हजार से ज्यादा पेटियां लाकर अपने कारोबार की शुरुआत कर दी। इनके स्वागत के लिए पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, नगर परिषद प्रधान कृष्ण लाल लांबा पहुंचे उन्होंने इस मौके पर सभी आढ़तियों का स्वागत किया और उनके कारोबार के लिए शुभकामनाएं दी।
पूर्व विधायक ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तर भारत की सबसे बड़ी एवं आधुनिक सेब मंडी यहां पर खोलकर जहां क्षेत्र में रोजगार के साधनों को बढ़ावा दिया है वहीं पिंजौर-कालका मेन बाजारों में दुबारा से खुशहाली लौटा दी है। इससे करीब 10 हजार लोग किसी न किसी माध्यम से रोजगार के साथ जुड़ेंगे। यह मंडी पिंजौर-कालका समेत आसपास क्षेत्र में रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
*आढतियों की हर सुविधा का रखेंगे ध्यान- लतिका शर्मा*
पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों से आने वाले सेब व्यापारी, आढ़ती या किसान इसे हरियाणा की एप्पल मंडी न कहे बल्कि इसे अपनी मंडी कहे तभी मंडी के प्रति अपनापन आएगा और आपसी सहयोग में कारोबार में बढ़ोतरी होगी। कहा कि मंडी में आढतियों की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
इसके लिए नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लाम्बा, नगर परिषद के पार्षदों, पुलिस व प्रशासन को इनके सहयोग के लिए कह दिया गया है। एचएमटी की खाली पड़ी करीब 78.33 एकड़ भूमि पर सेब मंडी को डेवलप किया गया है।  राष्ट्रीय राजमार्ग जीरकपुर-शिमला हाइवे से लगती इस मंडी में वाहनों को आने-जाने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। सेब व्यापारियों या आढतियों की जो भी समस्याएं या सुविधाओं की मांग होगी।
उन्हें वो प्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मिलकर उनका हल करवाएंगी इसमें चाहे मार्किट फीस या एचआरडीएफ़ टैक्स आदि की बात है। सेब व्यापारी अनूप चौहान ने पूर्व विधायक लतिका शर्मा एवं साथ आये सभी गणमान्य पार्षद संजीव कौशल, पार्षद सौरभ गुप्ता, पार्षद सुदर्शन कंसल, पार्षद प्रतिनिधि संदीप खोखर, शिव शम्भु, किशोरी शर्मा, कुलदीप सिंह, बलराज शर्मा का इस मौके पर स्वागत किया और व्यापारियों व आढतियों की कुछ मांगों को रखा।
हरियाणा-स्टेट ब्यूरो, (सचिन बराड़)।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें