Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

विवाहिता को पीट कर घर से निकाला, जेठ पर गंदी नजर रखने का भी आरोप

क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में ससुरालियो ने विवाहिता को पीट कर घायल अवस्था में घर से निकाल दिया, विवाहिता ने जेठ पर गंदी नजर रखने का भी आरोप लगाया है।

खेकड़ा, 26 जून 2025 (यूटीएन)। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में ससुरालियो ने विवाहिता को पीट कर घायल अवस्था में घर से निकाल दिया। विवाहिता ने जेठ पर गंदी नजर रखने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता ने जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी।

तहरीर में उसका कहना है कि ये सभी उसके साथ गाली-गलौच करते हैं। हर तरह से उसका शोषण करते हैं। बात बात पर पिटाई करते हैं। जेठ तो हर समय उसको गलत निगाहों से देखता है। वह उसके साथ दुष्कर्म करने के मौके के तलाश में भी रहता है। बताया कि, बुधवार की सुबह तो जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी और सास ने उसकी जमकर पिटाई की।

फिर धक्के देकर घायल अवस्था में ही उसे घर से निकाल दिया। जेठ ने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद का कहना है कि, विवाहिता की तहरीर मिल गई है। उसे अस्पताल में उपचार दिलवाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES