बिनौली, 21 जून 2025 (यूटीएन)। थाना क्षेत्र में एक युवक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशलमीडिया पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शेखपुरा गांव निवासी मोहम्मद जरीफ ने अपने ट्विटर अकाउंट से मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी।
स्थानीय लोगों को जब इस पोस्ट की जानकारी मिली, तो उन्होंने बिनौली थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल घटना से संबंधित मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बिनौली थाना प्रभारी शिवदत्त ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। साथ ही सख्त चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |