बालैनी, 08 मई 2025 (यूटीएन)। थाना क्षेत्र के मवीकला गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर लाठी डंडो और धारधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दोनो पक्षो के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ मामले की तहरीर दी है।
क्षेत्र के मवीकला गांव मे राज सिंह और सतपाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार की रात सतपाल पक्ष के लोग राज सिंह के घर पहुँचे और धमकी देने लगे। राजसिंह ने इसका विरोध किया ,तो दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडो और धारधार हथियारो से हमला बोल दिया। इस हमले में एक पक्ष के राज सिंह, रितिक, बिजेंद्र और शिवा और दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र और सतपाल घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया। दोनों पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ मामले की तहरीर थाने मे दी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र मुरारी दीक्षित का कहना है कि ,मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |