बडौत, 02 मई 2025 (यूटीएन)। तहसील के थाना बिनौली पर वादी सुभाष पुत्र सुक्खे निवासी ग्राम तितरौदा थाना सिंघावली अहीर ने लिखित तहरीर दी कि, अभियुक्त अरविन्द, ब्रिजू, पिन्टू पुत्रगण महरु, महरु व उसकी पत्नी बर्फी निवासी ग्राम ग्वालीखेडा द्वारा उसकी पुत्री के साथ दहेज के लिये प्रताड़ित कर मारपीट की गयी व अतिरिक्त दहेज में 1 लाख रुपये नगद, 1 अपाचे मोटर साईकिल की मांग की गयी।
तथा दहेज की मांग पूर्ण न होने पर उसकी पुत्री को फांसी देकर मार दिया गया। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत उप निरीक्षक विपिन कुमार व महिला उप निरीक्षक शीलेष चौधरी के नेतृत्व में नामजद अभियुक्त अरविन्द पुत्र मेहर चन्द निवासी ग्राम ग्वालीखेडा व बर्फी पत्नी मेहर चन्द को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |