[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




बरसात के 10 महीने बाद भी अमरावती फ्लाईओवर का एक इंच काम नही हुआ-प्रदीप चौधरी

सरकार पर बड़ा सवाल इसलिए उठ रहा है की इतना वक्त बीतने के बाद आज तक फ्लाईओवर के निर्माण में एक इंच भी काम आगे नहीं बढ़ाया गया है।

पिंजौर,22 अप्रैल 2024 (यूटीएन)। भारी बरसात से गत वर्ष जुलाई 2023 में अमरावती फ्लाईओवर धंस गया था। जिसके बाद उसे तोड़ दिया था। परंतु आज 10 महीने बीतने के बाद भी इस फ्लाईओवर का निर्माण नहीं किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई है। उक्त शब्द कालका कालका के कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे।
विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा की रायतन क्षेत्र के गांवों के लोगों को पंचकूला की तरफ से आते वक्त अमरावती की तरफ वाले रास्ते से निकलने के लिए बड़ी दिक्कत होती है।
लोगों के झगड़े होते है और हमेशा हादसों का भी खतरा बना रहता है। सरकार पर बड़ा सवाल इसलिए उठ रहा है की इतना वक्त बीतने के बाद आज तक फ्लाईओवर के निर्माण में एक इंच भी काम आगे नहीं बढ़ाया गया है। सरकार का वो कौन चहेता ठेकेदार है, जो पैसा लेकर भी काम नही कर रहा है।
सरकार उसे छूट क्यों दे रही है। इतना सरकारी पैसा खर्च करने के बाद बने इस फ्लाईओवर के धंसने पर भी संदेह है और इसकी जांच तो क्या होनी थी। उल्टा टूटे हुए अमरावती फ्लाईओवर के निर्माण को लटका कर स्थानीय लोगों की मुसीबत बढ़ाई जा रही है। जहां काम चल रहा है। वहां बल्कि सर्विस रोड भी सही नही है। लोगों से टैक्स वसूलने के बाद भी टूटी सड़कों से चलने को जनता मजबूर है।
बरसात के बाद आज तक सरकार ने न तो लोगों के हुए नुकसान पर मुआवजा दिया है। बल्कि जो लोग इस प्राकृतिक आपदा में भारी जान माल का नुकसान सहे थे। उनके लिए न तो मकान दिए गए और न ही सरकार ने कोई आज तक राहत देने का काम किया है। हिमाचल में हमारे से कई गुना अधिक बरसात से तबाही हुई थी और उन्होंने अपने दुर्गम क्षेत्र में नुकसान को कवर कर लिया। परंतु हरियाणा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।
आज भी मोरनी के रास्ते अवरुद्ध है। कीरतपुर से बद्दी तक , टोडा, हरियोलि, खेतपुराली, श्यामटू और अन्य स्थानों पर नदियों और नालों पर लगे पुलों को नुकसान हुआ था। उन्हें नही बनाया गया और दो महीने बाद बरसात में लोगों को फिर आवाजाही के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। सरकार कम से कम टूटे हुए रोड के गड्ढे भरने का तो काम करें।
हरियाणा-स्टेट ब्यूरो, (सचिन बराड़)।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें