Saturday, May 31, 2025

National

spot_img

दिल्ली CM का बड़ा ऐलान: दोपहर 12 से 3 बजे तक नो काम, होगा सिर्फ आराम

दिल्ली सरकार ने मजदूरों के लिए किया बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों को सम्मानित करते हुए दोपहर 12 से 3 बजे तक आराम देने की घोषणा की।

नई दिल्ली, 03 मई 2025 (यूटीएन)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजदूरों को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए दोपहर 12 से 3 बजे तक आराम देने की घोषणा की। दिल्ली सरकार मजदूरों के अधिकार और कल्याण के लिए मुफ्त इलाज, क्रेच सेंटर और न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी समेत कई योजनाएं शुरू करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मजदूर दिवस के मौके पर करोल बाग में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मजदूरों को बधाई दी और उनकी मेहनत, संघर्ष और योगदान को नमन करते हुए ऐलान किया कि भीषण गर्मी में मजदूर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच काम नहीं करेंगे, उन्हें आराम दिया जाएगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच आराम देने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे भीषण गर्मी में काम करने को मजबूर न हों। इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इस मौके पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद अब श्रमिकों को भी बाकी नागरिकों की तरह समान सम्मान, समान अधिकार और समान सुविधाएं मिलेंगी। दिल्ली सरकार अब हर श्रमिक के अधिकार और सम्मान की रक्षा करेगी, जिसकी अब तक उपेक्षा की जाती रही है। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के श्रमिकों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

* श्रमिक वर्ग के कल्याण की व्यवस्था *

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अभी तक दिल्ली में श्रमिक, गिग वर्कर, घरेलू सहायक, टैक्सी और ऑटो चालक जैसे श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए कोई समर्पित व्यवस्था नहीं थी। लेकिन, अब इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनाए जाएंगे, श्रमिक कल्याण बोर्ड, गिग वर्कर बोर्ड, घरेलू सहायक बोर्ड और टैक्सी-ऑटो चालक कल्याण बोर्ड। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए पूरे शहर में 100 अटल कैंटीन बनाई जाएंगी, जहां उन्हें मात्र ₹5 में पौष्टिक भोजन मिलेगा।

* श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी *

मुख्यमंत्री ने पालना योजना के बारे में बताया कि दिल्ली सरकार इस वर्ष उन बहनों के लिए 500 पालना केंद्र बनाएगी जो निर्माण स्थलों, घरों या अन्य स्थानों पर काम करती हैं और जिनके छोटे बच्चे हैं। इन केंद्रों में प्रशिक्षित आया बहनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य महिला कर्मचारियों द्वारा बच्चों की देखभाल की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की है, जिससे अब सभी श्रमिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

* श्रमिकों की होगी स्वास्थ्य जांच *

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि एक नई योजना के तहत अब दिल्ली सरकार हर साल श्रमिकों और उनके परिवारों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों और आम जनता के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था के लिए दिल्ली की सड़कों पर 3000 वाटर कूलर लगाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

* सात साल बाद ऐसा आयोजन *

इस अवसर पर श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सात साल बाद दिल्ली सरकार की ओर से श्रमिकों के सम्मान में इतना भव्य आयोजन किया गया है। पिछली सरकारों ने गरीबों और श्रमिकों की अनदेखी की, लेकिन हमारी सरकार ने श्रमिकों को सम्मान दिया है और उन्हें प्रगतिशील दिल्ली का अभिन्न अंग माना है।

International

RELATED ARTICLES