Friday, March 14, 2025

National

spot_img

बाल बाल बची भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह

पटना से जमुई विधानसभा क्षेत्र जाते समय विधायक श्रेयसी सिंह की गाड़ी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल।

नालंदा, 13 मार्च 2025 (यूटीएन)। बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर जहाना गाँव के पास बीजेपी की जमुई विधायक श्रेयसी सिंह की गाड़ी और एक ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में विधायक श्रेयसी सिंह बाल-बाल बच गईं, लेकिन उनके दो अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत बिंद थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विधायक की गाड़ी के साथ चल रही अन्य गाड़ियों में सवार लोगों की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की पहचान गोलू कुमार सिंह और रेपन कुमार के रूप में हुई है।

विधायक श्रेयसी सिंह खुद अस्पताल में रहकर दोनों अंगरक्षकों की देखभाल करती रहीं और डॉक्टरों से उनके इलाज को लेकर चर्चा की। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर एम्बुलेंस से जमुई भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक श्रेयसी सिंह पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र जमुई जा रही थीं, जब जहाना मोड़ के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही ट्रैक्टर को जप्त किया जाएगा।

बिहार – स्टेट ब्यूरो,( प्रणय राज) | 

International

RELATED ARTICLES