Wednesday, March 12, 2025

National

spot_img

पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज राजा भैया की मुश्किलें बढ़ीं

भान्वी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उनकी जान को खतरा है, इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी।

नई दिल्ली, 10 मार्च 2025 (यूटीएन)। राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राजा भैया पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और पत्नी की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजा भैया की पत्नी भान्वी सिंह ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली पुलिस में गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने पति पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया है। भान्वी  का आरोप है कि राजा भैया ने उन्हें वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। भान्वी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनकी जान को खतरा है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी।

राजा भैया और उनकी पत्नी भान्वी सिंह का तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है। राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच कलह की बात कई वर्षों से चल रही थी लेकिन यह मामला सार्वजनिक तब हो गया जब भान्वी सिंह ने राजा भैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भान्वी  सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजा भैया की उम्र करीब 25 साल जबकि भान्वी 20 वर्ष की थी।

दोनों को चार बच्चे हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते के बीच खटास आनी शुरू हो गई थी और राजा भैया से अलग होकर भान्वी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं। राजा भैया और उनकी पत्नी  भान्वी  के बीच रिश्तो में दरार पड़ गई। कई रिश्तेदारों ने रिश्ते को जोड़ने के लिए मध्यस्थता की भी कोशिश की, लेकिन राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच बात नहीं बन पाई।  प्रतापगढ़ के कुंडा बेती निवासी रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया का उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा दबदबा है। राजा भैया 1993 से लगातार 7वीं बार कुंडा विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। राजा भैया बेती और भदरी राजमहल के राजकुमार भी हैं। राजा भैया यूपी सरकार में जेल और खाद्य मंत्री भी रहे हैं। 

https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t

International

RELATED ARTICLES