[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं को देगा सुषमा स्वराज अवार्ड

भाजपा महिला मोर्चा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा करने वाली महिलाओं को स्व सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित करेगी।

बागपत, 18 मार्च 2023 (यूटीएन)। भाजपा महिला मोर्चा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा करने वाली महिलाओं को स्व सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित करेगी। यह अवार्ड सोमवार को भाजपा के जनपदीय कार्यालय पर दिया जाएगा।
पुरस्कार व सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बोबिल चौधरी ने खड़खड़ी, जलालपुर, वाजिदपुर, गुराना, सिनौली, मलकपुर आदि आधा दर्जन गांवों में जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं से पहुंचने के लिए आग्रह किया।
जिलाध्यक्षा लता सिसौदिया ने बताया कि ,स्व सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी ने उनके व्यक्तित्व व सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत की है। इसी के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार दिया जायेगा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, सासंद डॉ सत्यपाल सिंह, राज्य मंत्री केपी मलिक,भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
*इन क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं होंगी सम्मानित*
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं स्वच्छता, मीडिया, स्वरोजगार, शिल्प कला, सांस्कृतिक क्षेत्र, उच्च शिक्षा, प्रतिभा संपन्न दिव्यांग बच्चियों सहित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विशिष्ट महिलाएं सम्मानित होंगी।
विशेष संवाददाता, (प्रदीप जैन) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें