[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




बंद मझोला चीनी मिल की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष ने सारी समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए व्यापारियों को संगठित रहने और हर ट्रेड की टेक्निकल जानकारी लेने और उसके अनुसार अपने हक की लड़ाई लड़ने हेतु आह्वाहन किया। 

पीलीभीत,11 मार्च 2024 (यूटीएन)। व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल माँ पूर्णागिरि मंदिर दर्शन हेतु जाते हुए रास्ते में युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के आवास पर रुके जहां मझोला के पूर्व चेयरमैन राम औतार अग्रवाल और नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गोयल के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का आगमन पर स्वागत किया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष नगर की समस्याओं को रखा गया और मझोला चीनी मिल के बन्द होने के कारण हो रही व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उसके चलवाने का मामला प्रदेश स्तर पर उठवाने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सारी समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए व्यापारियों को संगठित रहने और हर ट्रेड की टेक्निकल जानकारी लेने और उसके अनुसार अपने हक की लड़ाई लड़ने हेतु आह्वाहन किया।

 

 

उन्होने कहा कि नियमित मासिक बैठक करना अति आवश्यक है इससे समस्याओं की जानकारी मिलती रहती है और संगठन की शक्ति बनी रहती है। पूर्व चेयरमैन राम औतार अग्रवाल ने कहा कि हर नगर में प्रत्येक तीन माह में एक बड़ा कार्यक्रम किसी ना किसी रूप में होते रहने से अच्छा सन्देश सब जगह जाता है और मजबूती बनी रहती है। नगर अध्यक्ष अजय गोयल ने प्लास्टिक बैन की समस्या रखी। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा कि पॉलीथिन का सिर्फ कैरी बैग प्रतिबन्धित है और ग्रामीण क्षेत्रों में वो भी पाबंदी नहीं है और इसकी आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न और दोहन किया जाता है जिसे व्यापार मंडल किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं करेगा और नियम विरुद्ध हर कार्यवाही का डट कर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में अब मझोला चीनी का प्रकरण आ गया है और मझोला चीनी मिल के बन्द होने की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे और हर पटल में इसको चलाने की मांग मजबूती से करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को चाहिए कि वे व्यापार मंडल की एक आवाज़ पर एकत्रित हो जाया करें जिससे उनका अपना संगठन और मजबूत हो और फिर मज़बूत संगठन उनकी जरूरत पड़ने पर मजबूती से मदद कर सके। बैठक में युवा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राम औतार अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अजय गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामानंद सिंह, महामंत्री सलीम इदरीसी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम गोयल, जिला युवा कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, संरक्षक अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोलेनाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनपाल सिंह राणा, उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद, उपाध्यक्ष अनवर अंसारी, कोषाध्यक्ष रमन भाटिया, युवा नगर अध्यक्ष गुलशन स्वर्णकार, युवा नगर चेयरमैन उत्तम गोलदार, वाईस चेयरमैन अंकित सिंह, अशोक भाटिया, विजेंद्र भाटिया, नफीस अहमद, रिज़वान अंसारी, फैयाज अंसारी, हरभजन सिंह, हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, नितेश अग्रवाल, बंसी लाल अग्रवाल, पप्पू मित्तल, दिनेश अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, दीपक गोयल, अतीक आनन्द, निज़ाक़त, अकबर अहमद समेत अनेक नगर व्यापार मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
 पीलीभीत- स्टेट ब्यूरो, (अरुण मिश्रा) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें