[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आप का प्रदर्शन

अब प्रदेश और देश की जनता भाजपा की मंशा समझ चुकी है। जनता लोकसभा चुनाव में देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करेगी।

पंचकूला, 27 मार्च 2024 (यूटीएन)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष  रंजीत उप्पल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही का खात्मा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है और भाजपा देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। भाजपा की अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा पूरा हिंदुस्तान देख रहा है कि भाजपा देश में किस प्रकार लोकतंत्र का हनन कर रही है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर बात न करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। लेकिन अब प्रदेश और देश की जनता भाजपा की मंशा समझ चुकी है। जनता लोकसभा चुनाव में देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करेगी।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने गए तो पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। जो देश के लोकतंत्र के लिए बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आम आदमी पार्टी के 55 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं।
जिनको कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। पुलिस ने बीजेपी के इशारे पर कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं के के सिर पर जानलेवा वार किए, किसी का पैर तोड़ दिया तो किसी के हाथ में फ्रेक्चर कर दिया।इसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आम आदमी पार्टी ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद पुलिस की इस तरह की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के इशारे ये कार्रवाई की गई है। इस प्रदर्शन में ओम प्रकाश गुर्जर, कैप्टन अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह करणपुर, विश्वनाथ पंडित, मोनू मनोचा, अनिल पंगौत्रा, सुशील मेहता, डॉ. महेश, प्रवीण डोड कमलदेव, हरप्रीत सिंह ज्योति चौहान, निधि बाला, स्नेहलता, बबीता, अंजू बाला, मोनू मनोचा, दिनेश कुमार, विनोद कुमार ,जे बी धारीवाल, सतपाल सिंह, विनोद कुमार,जिला अध्यक्ष एस सी सेल, नसीब अटवाल, संजीव कुमार रॉकी ,  कृष्ण चंद्र जिला उपाध्यक्ष एस सी विगं,  राम अवध साईं, पर्व खोसला, एवं कहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
हरियाणा-स्टेट ब्यूरो, (सचिन बराड़)।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें