बागपत, 26 जून 2025 (यूटीएन)। भाजपा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी मुख्य वक्ता रहे। शहर के सम्राट् पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में हुई संगोष्ठी में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन करार देते हुए कहा कि, इस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया था।
यह संविधान और लोकतंत्र दोनों का घोर अपमान था। बताया कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति पर दबाव बनाकर राष्ट्रपति की मंजूरी से इसे लगाया था, जो 21 महीने तक लागू रहा। इस दौरान मौलिक अधिकार निलंबित, प्रेस पर सेंसर, विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया। संघ के हजारों स्वयंसेवकों को भी कैद किया गया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी व उनके नेता ,लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ असभ्य भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्हें चौकीदार चोर है, कह कर बोलते हैं।प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने कहा कि, आपातकाल में संविधान में निहित मौलिक अधिकारों को कुचला गया।
कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपा, लाखों लोगों को जेल में डाला गया, उन पर अत्याचार किए गए। संगोष्ठी में मौजूद आपातकाल के दौरान जेल गये संघ के सहविभाग संघचालक रामभरोसे भाईजी, पूर्व मंत्री सहाब सिंह ने उस समय की आपबीती बताई।इस दौरान आपातकाल के दौरान हुए जनता पर अत्याचार की प्रदर्शनियां भी लगाई गयी। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे इस ऐतिहासिक दिन से सबक लें और लोकतंत्र को कमजोर न होने दें। इस मौके पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने तथा संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया।पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सुदेश चौहान, जिला उपाध्यक्षा व जिला कार्यक्रम संयोजक अनिता खौखर, जिला मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम सहसंयोजक पवन शर्मा, गन्ना समिति के उपनिदेशक कृष्णपाल सिंह, जिला मंत्री दीपक भारती, सतीश जैन, प्रतिमा शर्मा डिमरी, डॉ विनय त्यागी, रविन्द्र आर्य, विनोद चौहान, आत्माराम मौर्य, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, अभिषेक चौहान, डॉ नीरज कौशिक, गौरव तोमर, सत्यबीर सिंह बड़का, कपिल देव दोघट, सुन्दर धामा, अमित उपाध्याय, डॉ शरफत अली, प्रभात तोमर, दिनेश प्रधान, सूनील तोमर, अरविंद तोमर, मनोज राठी, हरपाल सिंह राठी, उमेश पवार, किरण पाल सिंह, एडवोकेट हेमंत तोमर, सौरव राठी आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |