बागपत, 24 जून 2025 (यूटीएन)। जिला समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ रानी दुर्गावती को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि, रानी दुर्गावती एक महान भारतीय महिला योद्धा थी,
उन्होंने गोंडवाना राज्य का शासन किया। भारतीय महिलाओं के इतिहास में वे वीरता और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक है। उन्होंने अपने राज्य पर अपने नाबालिग पुत्र वीर नारायण के संरक्षक के रूप में शासन संभाला और अपने शासन की रक्षा करते हुए युद्ध में अपना बलिदान दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजपाल शर्मा, नगेंद्र सिंह, बिल्लू प्रधान, हाजी निजात खान काला विधूड़ी, महबूब मलिक, चिराग चौधरी, सन्नी सुलानिया, राहुल यादव, शाहरुख, कविता गोस्वामी, कृष्णपाल, आबिद, संजय डीलर, ललित चौधरी, परवेज मलिक, एड विभोर गुप्ता, इरशाद मलिक मगन कश्यप समेत बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |