बागपत, 22 जून 2025 (यूटीएन)। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, बूथ प्रबंधन को मजबूत करना, पीडीए चौपाल समीक्षा और विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जिले में सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने के अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सपा रविन्द्र देव यादव ने कहा कि सपा का संगठन जिले में सतत कार्य कर रहा है और पार्टी का पीडीए चौपाल पंचायत अभियान, व जिला संगठन पदाधिकारीयों के माध्यम से सफलतापूर्वक चल रहा है।
समाजवादी साथियों से अपील करते हुए कहा कि, प्रत्येक संगठन पदाधिकारी, पार्टी का कार्यकर्ता और समर्थक प्रत्येक बूथ के प्रबंधन तथा बूथ को मजबूत करें ताकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी को विजय हासिल हो और प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव शिक्षक सभा नगेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान, काला विधूड़ी, सन्नी सुलानिया, डॉ सतीश गौड, एड० राशिद तस्लीम, कविता गिरी, महबूब मलिक, राहुल यादव, सलीम त्यागी, दीपक कसाना, शाहरुख, अनुज यादव, सुरेंद्र राठी, सुरेन्द्र त्यागी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |