Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

मुठभेड़ के बाद पच्चीस हजारी दो बदमाश गिरफ्तार

थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, दोनों बदमाशों पर एसपी द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

दोघट, 17 जून 2025 (यूटीएन)। थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर एसपी द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके पास से किसान से लूटे गए रुपये और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

एसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु जारी चेकिंग अभियान के दौरान हुई कार्रवाई में बदमाश मोनू दाहा कान्हड़ रोड से और दूसरा बदमाश रविंदर फौलाद नगर के जंगल से पकड़ा गया। दोनों की गिरफ्तारी मुठभेड़ के बाद हुई। पुलिस ने बदमाशों से दो अवैध तमंचे, 6 जिंदा कारतूस और 6 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

साथ ही इनके पास से शामली से लूटी गई एक मोटरसाइकिल और किसान से लूटे गए 2 लाख 5 हजार 60 रुपए भी मिले हैं। दूसरी ओर एक महीने पहले इन्होंने दोघट थाना क्षेत्र में भी एक किसान से 4 लाख रुपए लूटे थे। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES