नई दिल्ली, 31 मई 2025 (यूटीएन)। मध्यप्रदेश के भोपाल में देवी अहिल्या की 300वीं जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री का भाषण महिला शक्ति पर केंद्रित रहा। उन्होंने देश के विकास से लेकर, देश की सुरक्षा में महिलाओ के बढ़ते योगदान को बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल पहुंचकर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर डाक टिकट जारी किया. इसके अलावा उन्होंने इंदौर में मेट्रो सेवा और दतिया-सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम देवी अहिल्या बाई की सोच को आगे बढ़ाने वाला है. इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को भी सख्त मैसेज दे दिया कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा.
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं मां भारती को भारत की मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं। आज यहां इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें-बेटियां हमें आशीर्वाद देने आई हैं। मैं आप सभी बहनों के दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं। भाइयों-बहनों, आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मजयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है। राष्ट्र निर्माण में हो रहे भगीरथ प्रयासों में योगदान देने का है। देवी अहिल्या कहती थीं, शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है। आज का कार्यक्रम उनकी सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो की शुरुआत हुई है, दतिया और सतना हवाई सेवा से जुड़ गए हैं। ये प्रोजेक्ट विकास को गति देंगे, रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। मैं आज विकास के इन सारे कामों के लिए आप सबको, पूरे मप्र को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं. जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया. उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेक मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया.’ नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था. उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था. लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना. कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थीं. उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी.
मोदी ने कहा कि भारत संस्कृति और संस्कार का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति रंगे हनुमान जी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं। यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया। उन्होंने समाज को बांटने की कोशिश की। सबसे बड़ी बात आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां, पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिलाया। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकियों के जरिए प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसे भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

आपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि बीएसएफ का ऑपरेशन में बहुत बड़ा रोल रहा है। कश्मीर से गुजरात तक बीएसएफ की बेटियां मोर्चा संभाल रहीं थी। उन्होंने सीमा पार से हो रही है फायरिंग की जवाब दिया है। बीएसएफ की वीर बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है। बेटियों का शोर्य पूरी दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री ने कहा आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा करें तो हमारे देश में कुछ लोगों को सेक्यूलिरिज्म खतरे में दिखता है। उनको लगता है कि हमारे धर्म के खि्लाफ है। देवी अहिल्या को देखिए, मातृशक्ति के गौरव के लिए उस जमाने में बेटियों की शादी की उम्र के बारे में सोचती थीं। भले उनकी शादी कम उम्र में हुई हो, लेकिन उनको सब पता था कि बेटियों के विकास के लिए कौनसा रास्ता होना चाहिए। देवी अहिल्या जी ने महिलाओं का संपत्ति में अधिकार हो, जिन स्त्रियों के पति की असमय मृत्यु हो गई हो, वो फिर विवाह कर सकें, उस कालखंड में ये बातें करना भी मुश्किल होता था। पर देवी अहिल्या ने इन सुधारों में भरपूर समर्थन दिया।
उन्होंने मालवा की सेना में महिलाओं की विशेष टुकड़ी भी बनाई थी। मोदी ने कहा कि कथन का भाव यही था, जो कुछ हमें मिला है, जनता का ऋण है, जिसे हमें चुकाना है। हमारी सरकार लोकमाता के मूल्यों पर चलकर काम कर रही है। हमारी सरकार के हर बड़ी योजना के केंद्र में महिलाएं हैं। गरीबों के लिए 4 करोड़ से अधिक बने हैं. उनमें ज्यादातर की मालकिन महिलाएं हैं। कई तो ऐसी बहनें हैं, जिनके नाम पर पहली बार कोई संपत्ति हुई है। हमारी सरकार आज घर-घर में जल पहुंचा रही है। ताकि महिलाओं को दिक्कत न हो, बेटियां पढ़ सकें। बिजली, एलपीजी जैसी सुविधाएं भी हमारी सरकार ने पहुंचाई। माता-बहनों के सम्मान का एक प्रयास है। इससे गांव की बहनों का अनेक मु्श्किलें कम हुई हैं। पहले के समय में महिलाएं अपनी बीमारियों को छिपाने पर मजबूर थीं। अस्पताल जाने से बचती थीं। उन्हें लगात था कि परिवार पर बोझ लगेगा, पर आज आयुष्मान ने इसे हल किया है।
साथियों महिलाओं के पढ़ाई के साथ दवाई भी है। जब महिला की अपनी आय होती है, तो उसका स्वाभिमान बढ़ता है। बीते 11 वर्षों में बहनों के सशक्तिकरण करने का काम हमारी सरकार ने किया है। 2014 से पहले 30 करोड़ से ज्यादा ऐसी बहनें थीं, जिनका बैंक खाता नहीं था, हमने खाते खुलवाए। अब योजना का पैसा सीधा उनके खाते में जाता है। वे अब आर्थिक उपार्जन कर रही हैं, स्वरोजगार कर रही हैं। उन्हें मुद्रा गारंटी से लोन मिल रहा है। योजना में 75 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। 10 करोड़ बहनें सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं, जो कोई न कोई गतिविधि करती हैं। बहनों को आगे बढ़ाने के लिए हम लाखों रुपयों की मदद कर रहे हैं। तीन करोड़ बहनों को लखपति बहनें बनाने का संकल्प लिया है। अब तक डेढ़ करोड़ बहनें तो बन चुकी हैं। गांवों में बैंक सखियां अब और भी लोगों को बैकों से जोड़ रही हैं। सरकार बीमा सखी बनाने का अभियान शुरू किया है। बहनें उसमें भूमिका निभा रही हैं।

साथियों एक समय था जब नई टेक्नोलॉजी आती थी, तो उससे महिलाओं को दूर रखा जाता था। हमारा देश आज उस दौर को पीछे छोड़ रहा है। आज सरकार का प्रयास है कि आधुनिक तकनीक में हमारी बहनें योगदान दें, जैसे खेती में ड्रोन क्रांति आ रही है। आज बहुत बड़ी संख्या में हमाी बेटियां वैज्ञानिक बन रही हैं. डॉक्टर, पायलट बन रही हैं। साइंस मैथ्स पढ़ने वाली बेटियों की संख्या बढ़ रही है। चंद्रयान 3 मिशन पर पूरा देश गौरव कर रहा है। वहां 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक शामिल थीं। ऐसे ही स्टार्टअप का जमाना है। यहां भी बेटियां अद्भुत काम कर रही हैं। 45 प्रतिशत स्टार्टअप में कोई न कोई डायरेक्टर बहनें हैं। कोई न कोई महिला है। हमारा प्रयास है कि नीति निर्माण में बेटियों का भागीदारी बढ़े। इसके लिए देश में अनेक कदम उठाए हैं।
हमारी सरकार में पहली बार पूर्णकालिक रक्षा मंत्री महिला बनी, पहली बार देश की वित्त मंत्री महिला बनी, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। इस बार 75 सांसद महिला हैं। लेकिन हमारा प्रयास है ये भागीदारी और बढ़े। नारीशक्ति वंदन अधिनियम के पीछे भी यही भावना है। सालों तक इस काननू को रोका गाय। हमारी सरकरा ने इसे पारित करके दिखाया। अब संसद, विधानसभा में महिला आरक्षण पक्का हो गया है। मोदी ने कहा कि आज दुनिया राष्ट्र रक्षा में भारत की बेटियों का सामार्थ देख रही है। सरकार ने अनेक कदम उठाए। स्कूल से लेकर युद्ध के मैदान तक देश बेटियों के शौर्य पर भरोसा कर रहा है। हमारी सेना ने पहली बार सैनिक स्कूल के दरवाजे बेटियों के लिए खोले हैं। 2014 से पहले एनसीसी में 25 फीसद कैडेट बेटियां होती थीं, आज 50 प्रतिशत से आगे है। कल के दिन देश में एक और इतिहास बना है। नेशनल डिफेंस एकेडमी से महिलाओं का पहला बैच पासआउट हुआ है।
सेना, नौसेना, वायुसेना में बेटियां अग्रिम मोर्चें पर तैनात हो रही हैं। आज फायटर प्लेन से लेकर आईएनएस विक्रांत युद्धपोत तक महिलाएं जाबांजी दिखा रही हैं। मोदी ने कहा कि मैं आज आपको नाविका सागर परिक्रमा के बारे में बताना चाहता हूं। नेवी की दो वीर बेटियों ने करीब 250 दिन की समुद्री यात्रा पूरी की है। धरती का चक्कर लगाया है। हजारों किलोमीटर की ये यात्रा उन्होंने ऐसी नाव से की, जो मोटर से नहीं बल्कि हवा से चलती है। सोचिए 250 दिन समुंदर में रहना, कई कई हफ्ते तक जमीन के दर्शन तक नहीं होना, ऊपर से समुद्र का तूफान कितना तेज होता है। खराब मौसम, उन्होंने हर मुसीबत को हराया है। ये दिखाता है कि चुनौती कितनी भी बड़ी हो, भारत की बेटियां उस पर विजय पा सकती हैं। साथियों नकसलियों के खिलाफ ऑपरेशन हो, सीमा पार का आतंक हो, आज हमारी बेटियां भारत की सुरक्षा की ढाल बन बन रही हैं। मोदी ने कहा कि साथियों देवी अहिल्या ने अपने शासनकाल में विकास के साथ विरासत को सहेजा है। आज का भारत भी विरासत और विकास को साथ लेकर चल रहा है।
आज मप्र को पहली मेट्रो सुविधा मिला है। इंदौर पहले ही अपनी स्वच्छता से दुनिया में पहचान बना चुका है। अब इंदौर की पहचान मेट्रो से भी होने जा रही है। यहां भोपाल में भी मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। मप्र में रेलवे के क्षेत्र में व्यापक काम हो रहा है। कुछ दिन पहले ही रतलाम-नागदा रूट को चार लेन में बदलने को स्वीकृति दे दी है। इससे ज्यादा ट्रेन चलेंगी, भीड़भाड़ी कम होगी। केंद्र सरकार ने इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना को भी मंजूरी दे दी है। आज मप्र के दतिया और सतना भी हवाई यात्रा के नेतृत्व से जुड़ गए हैं। अब मां पीतांबरा, मां शारदा देवी और पवित्र चित्रकूट के दर्शन करना और सुलभ हो जाएगा। साथियों आज भारत इतिहास के उस मोड़ पर है, जहां हमें अपनी सुरक्षा, अपने सामर्थ्य और अपनी संस्कृति पर काम करना है। हमें अपना परिश्रम बढ़ाना है। इसमें हमारी माताओं-बहनों की भूमिका बहुत बड़ी है। हमारे सामने देवी अहिल्या की प्रेरणा है। रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावति, रानी कमलापति, अवंतिबाई लोधी, सावित्रीबाई फुले… ऐसे नाम हमें गौरव से भर देते हैं।
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।