नालंदा,25 मई 2025 (यूटीएन)। पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान: कहा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शौर्य गाथा को बिहार के पाठ्यक्रम जल्द किया जाएगा शामिल।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। नालंदा में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वामदल, कांग्रेस और परिवारवादी पार्टी राजद को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार में केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार में बिहार में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि लालू यादव का तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा की ऑपरेशन सिन्दूर के बाद भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को बिहार के पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा।
बिहार – स्टेट ब्यूरो,( प्रणय राज) |